{"_id":"3db4b320013a61ab11180a4811b729b0","slug":"punjab-firozpur-sukhbir-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई तक गांवों में स्थापित होंगे छब्बीस सौ सेवा केंद्र: सुखबीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई तक गांवों में स्थापित होंगे छब्बीस सौ सेवा केंद्र: सुखबीर
अमर उजाला (जलालाबाद/फिरोजपुर)
Updated Thu, 13 Nov 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को रोजमर्रा की सरकारी सेवाएं गांवों और वार्ड स्तर पर ही उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के 13 हजार गांवों और 137 शहरों में 2600 सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
यह बात उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने जलालाबाद हलके में वीरवार को अपने दूसरे दिन के दौरे के दौरान कही।
सुखबीर ने जलालाबाद के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 15 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई हाईटेक इमारत का उद्घाटन किया।
सुखबीर ने कहा कि इन केंद्रों में राज्य के नागरिकों को 225 किस्म की सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीच उपलब्ध होंगी। इससे अब आम लोगों को सरकारी दफतरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा अहम प्रयास करने वाला पंजाब देश मेें प्रथम राज्य है।
2174 केंद्रों की स्थापना के लिए कैबिनेट ने इजाजत दे दी है, जिसमें से देहाती क्षेत्रों में 1750 और शहरी इलाकों में 424 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। ये केंद्र 6 महीनों में शुरू हो जाएंगे। सुखबीर ने कहा कि राज्य को इंडस्ट्री का हब बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पंजाब की तरक्की को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सुखबीर बादल ने कहा कि राज्य में बकाया पड़ी मार्केट कमेटियों के चेयरमैनों की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन नगर काउंसिल व नगर निगमों के चुनाव संयुक्त रूप से लड़ेगी।
इससे पहले सुखबीर ने 26 करोड़ रुपये की लागत से यहां पर बनने जा रहे 100 बिस्तरों के सरकारी अस्पताल की चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का निर्माण अगले वर्ष के तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फार गर्ल्स में फर्नीचर के लिए 20 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया। इसके अलावा सुखबीर बादल ने 90 करोड़ के विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे।
इस मौके पर उनके साथ सांसद शेर सिंह घुबाया, विधायक गुरतेज सिंह घड़ियाना, कमिश्नर वी.के. शर्मा, डिप्टी कमिशनर मनजीत सिंह बराड़, एस.एस.पी स्वपन शर्मा उपस्थित थे।
फोटो संख्या-13एफजेडआर-छह जे
जलालाबाद (फिरोजपुर) में स्कूल की नई बनी इमारत का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल।