फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Finance Minister Harpal Singh Cheema participated in Amar Ujala Samvad 2023

Amar Ujala Samvad 2023: पंजाब उद्यमियों का राज्य, अगला इंफोसिस यहीं से निकलेगा

Mon, 07 Aug 2023 08:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Aug 2023 08:53 PM IST
सार

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पिछली सरकार के मंत्रियों ने सिर्फ नकारात्मकता फैला रखी थी। खजाना खाली होने की जब बात होती थी तो लोग भी निराश होते थे। मान सरकार ने शपथ लेने के बाद से ही पंजाब की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने का काम किया है।

विज्ञापन
Punjab Finance Minister Harpal Singh Cheema participated in Amar Ujala Samvad 2023
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित हयात होटल में आयोजित अमर उजाला संवाद-2023 में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भविष्य का रोडमैप रखा। बोले कि कभी कहा जाता था कि पंजाब का खजाना खाली है। डेढ़ साल में ही स्थिति बदल गई है। खजाना भरा हुआ है। चीमा के साथ पंजाब के उद्योगपति भी चर्चा में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब उद्योगों का राज्य है। अगला इंफोसिस पंजाब से ही निकलेगा।

विज्ञापन


उद्योगों पर हुई चर्चा में वित्त मंत्री के साथ ड्यूक ग्रुप के चेयरमैन कोमल कुमार जैन और सीए अतुल गांधी भी उपस्थित रहे। हरपाल चीमा ने कहा कि पिछली सरकार के मंत्रियों ने सिर्फ नकारात्मकता फैला रखी थी। खजाना खाली होने की जब बात होती थी तो लोग भी निराश होते थे। मान सरकार ने शपथ लेने के बाद से ही पंजाब की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने का काम किया है। इसमें सफल भी रहे। 
विज्ञापन


तभी पहले साल में 30 हजार कर्मियों को नई नौकरी दी है। 13 हजार शिक्षकों को पक्का किया। 6वां पे स्केल लागू किया। ये सब इसलिए हुआ, क्योंकि अरसे बाद पंजाब में कट्टर ईमानदार सरकार आई है। चीमा ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया। सिर्फ खजाने की लीकेज को बंद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उदाहरण के लिए पहले जो विधायक जितनी बार जीतते थे, उन्हें उतनी बार की पेंशन मिलती थी। मान सरकार ने एक विधायक, एक पेंशन लागू किया। इससे 20 करोड़ रुपये सालाना बचे। भले यह बहुत ज्यादा न हो लेकिन युवाओं को संदेश गया कि सरकार अच्छा काम कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार नई एक्साइज पॉलिसी लेकर आई। राजस्व में 45 फीसदी का इजाफा हुआ। 

जीएसटी कलेक्शन भी पहली बार सबसे ज्यादा हुआ। लोगों के टैक्स का पैसा जो लूटा जा रहा था, हमने उसे बंद किया। उसकी वजह से ही लोगों को बिजली फ्री दे पा रहे हैं। ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त दे रहे हैं। तीन हजार करोड़ रुपये उद्योगों के बिजली के लिए सब्सिडी दी है। चीमा ने कहा कि उद्योगों को जब तक आगे नहीं ले जाएंगे, पंजाब आगे नहीं जा पाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि इथेनॉल की 6 फैक्ट्रियों के लिए 24 घंटे में मंजूरी दी गई है। ये बताती है कि सरकार कितनी सक्रियता से काम कर रही है।

टैक्स कलेक्शन को मजबूत करने की जरूरतः अतुल गांधी

सीए अतुल गांधी ने कहा कि पंजाब कई फील्ड में नंबर-1 है। इंटरनेट, सड़क, रेलवे कनेक्टिविटी काफी अच्छी है। टैक्सटाइल के काम में तो नंबर एक पर हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनसंख्या 2.8 करोड़ है और रोजाना 2.8 करोड़ लीटर दूध भी पंजाब पैदा करता है। ये सबसे ज्यादा है। उन्होंने वित्त मंत्री को सुझाव दिया कि वेरका को अमूल की तरह किया जाना चाहिए। अगर सरकार ऐसा कर पाने में सफल रहती है तो यह बहुत बड़ी इंडस्ट्री हो सकती है। 

वित्त मंत्री ने कहा कि ये अच्छा सुझाव है। सरकार वेरका को मजबूत करेगी और इसे देशभर में ले जाया जाएगा। जैन ने कहा कि पंजाब उद्योगों की धरती है। यहां के लोग खूब खर्च करते हैं लेकिन टैक्स कलेक्शन खर्च के साथ मैच नहीं करता। टैक्स कलेक्शन को मजबूत करने के लिए सरकार को आईटी की जरूरत है। आंकड़े कहते हैं कि इस फील्ड में काफी काम करने की जरूरत है। अतुल गांधी ने कहा कि कोमल जैन उद्योगपतियों का एक प्रतीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed