फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Finance Minister Harpal Cheema said Punjab did not get anything in budget 2024

Budget: भाजपा नेताओं ने की बजट की तारीफ, विपक्ष ने केंद्र को घेरा, हरपाल चीमा बोले- पंजाब को कुछ नहीं मिला

Fri, 02 Feb 2024 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 01:12 AM IST
सार

पंजाब में जहां भाजपा नेता केंद्रीय बजट की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं विपक्ष को यह रास नहीं आया है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि बजट में किसी भी वर्ग को कुछ नहीं मिला है। वहीं भाजपा नेता विकसित भारत बनाने की दिशा में इस बजट को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। आइये पढ़ते हैं कि बजट पर किसने क्या प्रतिक्रिया दी...

विज्ञापन
Punjab Finance Minister Harpal Cheema said Punjab did not get anything in budget 2024
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बजट में पंजाब को कुछ भी नहीं मिला है। इससे पंजाब को कोई फायदा नहीं होने वाला है। बजट में स्पष्ट तौर पर पंजाब के साथ नाइंसाफी झलक रही है। मंत्री चीमा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों के दौरान पंजाब के साथ सिर्फ धोखा किया और पंजाबियों को निराश और नुकसान पहुंचाने वाले फैसले लिए हैं। भाजपा सरकार के पिछले 10 सालों का केंद्रीय बजट बताता है कि भाजपा ने पंजाब के साथ हमेशा भेदभाव किया और पंजाबियों को आर्थिक लाभ से वंचित करने की कोशिश की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र के पास कई राष्ट्रीय योजनाओं के तहत पंजाब को मिलने वाले हजारों करोड़ रुपये का फंड बकाया पड़ा है। इसके लिए हमने कई बार वित्त मंत्री को पत्र लिखा और फंड जारी करने का अनुरोध किया लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक पंजाब को एक रुपये भी बकाया पैसा नहीं दिया है। इस बजट ने देश के नौजवानों को भी निराश किया है।

विज्ञापन

बजट 2047 तक विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: बाजवा

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा ने केंद्रीय बजट को एक दूरदर्शी विकसित भारत का बजट बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अंतरिम बजट 2047 तक एक विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बाजवा ने कहा कि पिछले दशक में मोदी सरकार के बहुआयामी आर्थिक प्रबंधन ने जन-केंद्रित समावेशी विकास के साथ तालमेल बिठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय बजट व्यावहारिक एवं राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित: जाखड़

पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि यह बजट बढ़ते भारत की परिकल्पना को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने चुनावी साल में तोहफों वाली घोषणाएं करने की बजाय अपने 10 साल के रिकॉर्ड के मुताबिक देशहित में बजट पेश किया है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता ने आगे का रास्ता दिखाया है और भगवंत मान सरकार को इससे सबक लेना चाहिए और चुनावी उद्देश्यों के लिए सार्वजनिक धन का उपयोग तुरंत बंद करना चाहिए।

बजट में किसानों व महिलाओं के लिए कुछ नहीं: हरसिमरत

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि बजट में कुछ भी खास नहीं है। इसमें युवा, महिलाओं और किसानों के लिए कुछ भी शामिल नहीं किया गया है। साथ ही आम लोगों को भी राहत नहीं दी गई है।

बजट में घाटे के अलावा कुछ नहीं: तिवारी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बजट में कुछ भी खास नहीं है। इसका मात्र एक उद्देश्य चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए सरकार को मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने उच्च बजट घाटे पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि 18 लाख करोड़ रुपये का बजट घाटा है। इसका मतलब है कि सरकार अपने खर्चों के लिए उधार ले रही है। यह संख्या अगले साल बढ़ने वाली है।

बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखाः सौदान सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि यह विकास के प्रति संवेदनशीलता का बजट है, जो सर्वव्यापी और समावेशी है। सिंह ने कहा कि बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है। सौर ऊर्जा के माध्यम से एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट बिजली प्राप्त करने में सक्षम बनाया जाएगा। सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने में तेजी लाई जाएगी और इससे महिलाओं और बच्चों के जीवन में कई गुना सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed