फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab FC signs contract with midfielder Vineet Rai and goalkeeper Muheet Shabbir

Chandigarh News: पंजाब एफसी का मिडफील्डर विनीत राय और गोलकीपर मुहीत शब्बीर के साथ अनुबंध

Sat, 06 Jul 2024 06:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Punjab FC signs contract with midfielder Vineet Rai and goalkeeper Muheet Shabbir
चंडीगढ़।
विज्ञापन

पंजाब एफसी ने आगामी 2024-25 सीजन से पहले मिडफील्डर विनीत राय और गोलकीपर मुहीत शब्बीर के साथ अनुबंध किया है। इंडियन इंटरनेशनल विनीत राय ने आखिरी बार इंडियन सुपर लीग कप विजेता मुंबई सिटी एफसी के लिए खेला था, जबकि मुहीत ने आई-लीग टीम रियल कश्मीर एफसी के लिए खेला था।
असम में जन्मे 26 वर्षीय विनीत ने गोवा में डेम्पो एफसी के लिए साइन करने से पहले टाटा फुटबॉल अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें 2016-17 आईएसएल सीजन से पहले केरला ब्लास्टर्स ने साइन किया था। फिर 2017 में वह ओडिशा एफसी में शामिल हो गए। उन्होंने टीम के लिए 68 मैच खेले, एक बार स्कोरिंग की और टीम की कप्तानी की। बाद में वह 2022 सीजन में ऋण पर मुंबई सिटी एफसी में शामिल हो गए और अगले सीजन में स्थायी रूप से अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। 2018 में पदार्पण करते हुए विनीत ने राष्ट्रीय टीम के लिए 11 बार खेला है।
विज्ञापन

विनीत डिफेंस और फॉरवर्ड लाइन के बीच खेल को जोड़ने में सहायक होंगे और उनके पास पासिंग की माहिर कला है। उनका अनुभव आईएसएल में अपने दूसरे सीजन में क्लब के प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण होगा। पंजाब एफसी आई-लीग से आईएसएल में पदोन्नत होने वाली पहली टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहीत शब्बीर ने आई-लीग में रियल कश्मीर के लिए 23 मैच खेले हैं और 12 बार क्लीनशीट हासिल की, जो लीग में सबसे ज्यादा है। श्रीनगर के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने कॅरिअर की शुरुआत जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल फुटबॉल अकादमी से की। बाद में केरला ब्लास्टर्स के साथ अनुबंध किया। उन्होंने 2023 डूरंड कप में डाउनटाउन हीरोज एफसी के लिए और बाद में आई-लीग में रियल कश्मीर के लिए खेला।

निदेशक ने की प्रशंसा :
साइनिंग के बारे में बोलते हुए पंजाब एफसी के तकनीकी निदेशक, निकोलाओस टोपोलियाटिस ने कहा कि हम आगामी सीजन के लिए विनीत और मुहीत दोनों को अपनी टीम में शामिल करके खुश हैं। विनीत काफी अनुभवी और गतिशील मिडफील्डर हैं, जो टीम को बेहर दिशा में बढ़ाएंगे। मुहीत एक रोमांचक युवा गोलकीपर हैं, जो टीम के लिए एक बड़ी संपत्ति साबित होगा। आगामी सीजन में दोनों खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed