फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Farmers Protest Against Government

पराली प्रबंधन पर भाषण शुरू होते ही बिफरे किसान बोले- सरकार ने किया ही क्या है, हम तो जलाएंगे

Fri, 05 Oct 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Fri, 05 Oct 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Punjab Farmers Protest Against Government
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान
पराली प्रबंधन पर भाषण शुरू हुआ तो किसान भड़क गए और विरोध करते हुए बोले कि सरकार ने हमारे लिए किया ही क्या है, हम तो पराली जरूरी जलाएंगे। खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग की ओर से पंजाब के मुक्तसर स्थि नई दाना मंडी में आयोजित किसान मेले में किसानों ने ही खलल डाल दिया। जैसे ही खेतीबाड़ी विभाग के एक अधिकारी ने पराली प्रबंधन पर भाषण शुरू किया, किसान बिफर गए और सरकार और खेतीबाड़ी विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक हमारे लिए किया ही क्या है, वे पराली जरूर जलाएंगे। जब किसान नेता नारेबाजी कर रहे थे तब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व विधायक अजायब सिंह भट्टी समेत कई नेता मंच पर ही बैठे थे। यह हंगामा करीब आधे घंटे तक चला। किसान नेता निर्मल सिंह जस्सेआणा और सुखदेव बूड़ा गुज्जर ने कहा कि ग्रीन ट्रिब्यूनल को पराली का धुआं तो नजर आता है, मगर भट्ठों और कारखानों का धुआं नजर नहीं आता।
विज्ञापन


किसान बोले कि वह तो पराली जलाएंगे, कोई कुछ कहे। जब किसानों की खुदकुशी केंद्र सरकार को नजर नहीं आती तो पराली का धुआं कैसे नजर आ जाता है। किसान बोले कि खेतीबाड़ी विभाग कहता है कि पराली बीच में डालकर नई फसल की ऊपर से बिजाई कर दो। विभाग ये बताए कि पराली से नई फसल को सूंडी, फंगस और तेला कीट लग जाता है, उसके लिए क्या हल है। बिना स्प्रे किए ये बीमारी सिर्फ दो तरीके से खत्म हो सकती है। या तो तापमान जीरो डिग्री हो यानी बिल्कुल बर्फ जम जाए। या फिर 100 डिग्री से ऊपर चला जाए यानी बिल्कुल गर्म हो जाए। बर्फ तो यहां पड़ नहीं सकती। ऐसे में किसानों के लिए पराली जलाना ही एक विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि उनकी नैया डुबोने वाला खेतीबाड़ी विभाग खुद है। पहले तो कैंप लगाकर किसानों को मीठा जहर बेचता है। उन्हें फसलों को कीटनाशकों से बचाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत खर्च करने को बोलता है और बाद में फसल का सही भाव नहीं देता है। पहले कांग्रेस ने स्वामीनाथन रिपोर्ट पर राजनीति की। अब भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। किसानों का कर्ज माफी का वादा अभी तक अधूरा है। पदाधिकारियों ने जब किसानों को समझाने की कोशिश कि वे पराली को जला नहीं सकते, इस पर वे वहां से उठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed