फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab farmers movement extended, 100 crore loss to railway

12 तक ट्रैक पर डटे रहेंगे किसान, रेलवे को 100 करोड़ का नुकसान

Sun, 11 Oct 2015 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/लुधियाना/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/लुधियाना/चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Oct 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
punjab farmers movement extended, 100 crore loss to railway

सफेद मक्खी से तबाह हुई नरमा की फसल का उचित मुआवजा लेने के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ रेल पटरियों पर डटे किसान अब 12 अक्तूबर तक धरना देंगे। सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम न उठाने से नाराज किसानों ने शनिवार को यह घोषणा की। वहीं, सीएम बादल ने बातचीत के लिए किसान नेताओं को सोमवार को चंडीगढ़ आने का न्योता दिया है।

विज्ञापन


किसान नेता शिंगारा सिंह मान का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश के किसान रेलवे लाइनों पर धरना देने को मजबूर हैं। सरकार की ओर से अनदेखी किए जाने पर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जातीं, तब तक किसान जत्थेबंदियां अपना संघर्ष जारी रखेंगी। किसान नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले 11 अक्तूबर को किसानों के साथ बैठक रखी थी। अब सरकार ने 12 अक्तूबर का समय दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर 12 अक्तूबर को भी किसानों को इंसाफ न मिला तो संघर्ष तेज कर दिया जाएगा। रामपुरा फूल में किसानों के धरने के चलते शनिवार को लगातार चौथे दिन बठिंडा-अंबाला रेल मार्ग पर रेल यातायात ठप रहा। इससे रेलयात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

574 ट्रेनें प्रभावित, 100 करोड़ का नुकसान

punjab farmers movement extended, 100 crore loss to railway

पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते अब तक रेल विभाग को करीब 100 करोड़ का नुकसान हो चुका है। फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि अब किसान दो दिन और रेल रोकने की बात कह रहे हैं। ऐसे में नुकसान 100 करोड़ के पार होने की आशंका है।

डीआरएम के अनुसार, चार दिन में कुल 574 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें फिरोजपुर मंडल की 263 और अंबाला मंडल से 311 ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनें रद्द होने के कारण रेल विभाग यात्रियों को टिकट का पैसा वापस देना पड़ रहा है।

शनिवार को आंदोलन के चौथे दिन भी करीब 12 ट्रेनें रद्द हो गई। तीस से ज्यादा ट्रेनें तीन से आठ घंटे देरी से चल रही हैं। स्टेशन मास्टर यशवंत सिंह का कहना है कि यात्रियों को मौके पर ही टिकट का रिफंड दिया जा रहा है।

लुधियाना रेलवे कर चुका है दस लाख का रिफंड

punjab farmers movement extended, 100 crore loss to railway

रेल विभाग के अनुसार आंदोलन के पहले दिन लुधियाना रेलवे स्टेशन से एक लाख पांच हजार रुपये का रिफंड, दूसरे दिन चार लाख सैंतीस हजार रुपये, तीसरे दिन एक लाख 75 हजार रुपये और चौथे दिन करीब दो लाख रुपये का रिफंड जारी किया जा चुका है। अब तक कुल 10 लाख का रिफंड हो चुका है।

इसके अलावा लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आने वाली हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-चंडीगढ़ इंटरसिटी, अमृतसर-दिल्ली इंटरसिटी, अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, नंगलडैम-अमृतसर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (अप-डाउन), अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस जनसेवा सहित अन्य ट्रेनें रद्द हुई हैं।

आंदोलन का असर हौजरी के माल पर भी पड़ रहा है। अब तक रेलवे स्टेशन से 2500 से ज्यादा पार्सल पड़े हैं। इनमें शनिवार को कुछ पार्सल तो निकले हैं, लेकिन लगातार और पार्सल आने के कारण दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed