फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Elections Preparations before 48 Hours

पंजाब चुनाव से 48 घंटे पहले होंगे ये इंतजाम

Sun, 27 Apr 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 27 Apr 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
Punjab Elections Preparations before 48 Hours

तीस अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को बढ़िया तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। समाज विरोधी एवं शरारती तत्वों पर पूरी नजर रखी जाएगी। उड़नदस्तों एवं सर्विलेंस टीमों को इस संबंधी आदेश दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं, पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए जाएंगे। बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर एवं स्पेशल सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहेंगे। यह जानकारी शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने दी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीस अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि मतदान में 6 लाख 16 हजार 854 लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 20 हजार नए वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 688 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिनमें 2752 मुलाजिम ड्यूटी देंगे। 27 अप्रैल को चुनाव में ड्यूटी देने जा रहे मुलाजिमों की आखिरी रिहर्सल होगी।

उन्होंने बताया कि चुनाव से 48 घंटे पहले जिले की दूसरे राज्यों से लगती सीमाओं पर विशेष नाके लगाए जगाएंगे। वाहनों की चेकिंग की जाएगी। ताकि बाहरी व्यक्ति वोटरों को किसी तरह से प्रभावित न कर पाए। इसके अलावा जिले के अंदर भी सुरक्षा प्रबंध मजबूत रहेंगे।


उन्होंने बताया कि इस बार 85 फीसदी मतदान का लक्ष्य रख रखा गया है। स्वीप प्रोग्राम के तहत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को मोहाली, खरड़, डेराबस्सी एवं जीरकपुर शहर में चॉपर के माध्यम से 1.20 लाख पैंफलेट गिराए जाएंगे। ताकि वोटर अपने मत का प्रयोग जरूर करें।

इस मौके पर एडीसी प्रवीन कुमार, एसडीएम मोहाली लखमीर सिंह, एसडीएम खरड़ सुखजीत पाल सिंह समेत कई अधिकारी हाजिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed