फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab election Strategy of AAP, rally in majha-doaba

पंजाब चुनाव की तैयारी, आप अब माझा-दोआबा में ताकत झोंकेगी

Wed, 30 Mar 2016 08:45 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Mar 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
punjab election Strategy of AAP, rally in majha-doaba
अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने अब दोआबा और माझा में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी की है। इसके लिए पार्टी इन दोनों क्षेत्रों में ताबड़तोड़ सौ रैलियां करेगी। मुहिम का आगाज सोमवार को फगवाड़ा से किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पार्टी में दोआबा और माझा को लेकर पिछले कुछ दिनों से मंथन चल रहा था। अंदरखाते पार्टी का मानना था कि मालवा में अब काफी पैठ बन चुकी है, लेकिन पार्टी के जनाधार केलिहाज से दोआबा दूसरे और माझा तीसरे स्थान पर है। माझा में पार्टी खुद को अभी कमजोर ही मान कर चल रही है।
विज्ञापन


पिछले दिनों पंजाब दौरे पर आए आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने भी संकेत दिए थे कि अब उनका फोकस दोआबा पर होगा। केजरीवाल ने दोआबा में रविदासियों के गढ़ डेरा बल्लां का दौरा भी किया था। उसी योजना को अमलीजामा पहनाने का काम अब शुरू हो गया है। पार्टी ने दोआबा और माझा में एक महीने में करीब सौ रैलियां करने की योजना बनाई है। रोजाना कम से कम तीन रैलियां की जाएंगी, जो अलग-अलग हलकों में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दस अप्रैल तक का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। फिर बैसाखी के बाद रैलियां शुरू होंगी। रैलियों की कमान पार्टी के स्टार प्रचारक भगवंत मान के हाथों में रहेगी। लेकिन उनके साथ दोआबा में सुखपाल खैरा रहेंगे। जबकि, माझा में सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर और हास्य कलाकार गुरप्रीत घुग्गी की टीम बनाई गई है। रैलियों का मकसद लोगों को जोड़ने के साथ-साथ वॉलंटियर्स को एक्टिवेट करना भी है।

पंजाब में आप ने पहली बार एक साथ सौ रैलियों का कार्यक्रम बनाया है। इससे पहले पार्टी की पंजाब जोड़ो मुहिम में पूरे सूबे में 32 रैलियां की गई थीं। सोमवार को भगवंत मान ने फगवाड़ा केएक गांव से रैलियां शुरू कीं, उसके बाद चब्बेवाल और बजवाड़ा में रैलियां की गईं। पार्टी के होशियारपुर जोन के इंचार्ज जरनैल सिंह ने कहा कि रैलियों में काफी भीड़ जुट रही है। मालवा जैसा रिस्पॉन्स यहां भी देखने को मिल रहा है। एक रैली में करीब एक हजार लोग आ रहे हैं।

डॉक्टरों और वकीलों के साथ होंगी बैठकें
आम आदमी पार्टी ने पंजाब केबुद्धिजीवी वर्ग को जोड़ने की कवायद भी शुरू कर दी है। इस कड़ी में डॉक्टरों और वकीलों केसाथ तमाम जिलों में बैठकें करने की योजना बनाई गई है। डॉक्टर्स मीट की कमान डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर व डॉ. बलबीर सिंह केहाथों और लॉयर्स मीट की जिम्मेदारी हिम्मत शेरगिल के हाथों में रहेगी।


मंगलवार को मानसा व बठिंडा में पहली लॉयर्स मीट आयोजित की गईं। मुक्तसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर, संगरूर, बरनाला, रोपड़, मोहाली, गुरदासपुर व पठानकोट में आयोजित की जाएंगी। डॉक्टर्स मीट दो को पटियाला से शुरू होंगी। उसकेबाद बठिंडा व अमृतसर में आयोजित की जाएंगी। इनमें दोनों वर्गों से यही पूछा जाएगा कि वे पार्टी केबारे में क्या राय रखते हैं। किन मुद्दों को लिया जाए, कैसे सुधार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed