फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PUNJAB Election Results, Punjab Election, syl will be big issue for congress captain amrinder singh

पंजाब में 10 साल बाद लौटी कांग्रेस के लिए सबसे पहली और बड़ी चुनौती होगी ये, देखिए

Sun, 12 Mar 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Mar 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
PUNJAB Election Results, Punjab Election, syl will be big issue for congress captain amrinder singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
पंजाब में 10 साल बाद कांग्रेस लौट तो आई, लेकिन राह आसान नहीं होगी। उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी, एक ऐसा मुद्दा जिसके लिए दो राज्यों की साख दांव पर लगी है। पंजाब और हरियाणा के बीच पांच दशकों से विवाद का कारण बनी रही सतलुज-यमुना लिंक नहर के मामले में हरियाणा सरकार ने अपने वार्षिक बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान कर एक तीर दो निशाने साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने यह पैसा नहर के निर्माण के लिए रखा है, लेकिन इसके सहारे प्रदेश सरकार ने पंजाब में बनने जा रही नई सरकार को चुनौती दी है। पंजाब की मौजूदा शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार जोकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को भी दरकिनार करते हुए नहर के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन उनके मालिकों को लौटा चुकी है, की ओर से एसवाईएल पर लिए गए फैसले नई सरकार के लिए नया इम्तिहान खड़ा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि एसवाईएल नहर के निर्माण के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी और सरकार यह राशि उपलब्ध कराएगी, लेकिन वास्तविकता यह है कि एसवाईएल नहर का जितना निर्माण बाकी है, वह पंजाब के क्षेत्र में पड़ता है। इसके लिए हरियाणा की ओर से तय किया गया पैसा नहीं लग सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सरकार पर दबाव बनाने के लिए उठाया गया कदम

PUNJAB Election Results, Punjab Election, syl will be big issue for congress captain amrinder singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह
माना जा रहा है कि हरियाणा सरकार ने यह कदम पंजाब की नई सरकार पर दबाव बनाने के लिए ही उठाया है। केंद्र और पंजाब में भाजपा सत्ता में होने के कारण हरियाणा सरकार इस मुद्दे को खुलकर नहीं उठा रही थी और बीते सवा दो साल के दौरान हरियाणा सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर हरियाणा, केंद्र और पंजाब में भाजपा का बचाव करती रही।

वहीं, हरियाणा में विपक्षी दल इस मामले में केंद्र की भाजपा सरकार से हस्तक्षेप की मांग उठाकर प्रदेश सरकार को भी घेरते रहे हैं। दूसरी ओर, पंजाब में अब तक विपक्ष में बैठी कांग्रेस भी शिअद-भाजपा गठबंधन पर नहर निर्माण के लिए जिम्मेदार ठहराती रही है, लेकिन अब पंजाब में कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना को देखते हुए हरियाणा सरकार एसवाईएल निर्माण की गेंद कांग्रेस या आप के पाले में डालने की कोशिश कर रही है, जिससे नहर न बनने के लिए पंजाब में इन्हीं पार्टियों को दोषी ठहराया जा सके। इसके साथ ही, एसवाईएल के लिए अपने बजट में प्रावधान कर हरियाणा की भाजपा सरकार केंद्र को भी इस मामले से दूर रखने की कोशिश करती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed