फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Election Counting Preparations

पंजाब में मतगणना के लिए ऐसी होंगी तैयारियां

Sat, 10 May 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 May 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
Punjab Election Counting Preparations

पंजाब में 16 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना का काम 42 ऑब्जर्वरों और 75 माइक्रो ऑब्जर्वरों की देखरेख में होगा। इस संबंध में चुनाव आयोग की तैयारियां जारी हैं।

विज्ञापन


मतगणना के लिए 31 काउंटिंग लोकेशंस तय की गई हैं, जहां 117 कमरों में सभी लोकसभा क्षेत्रों के अधीन आती विधानसभा सीटों से संबंधित मतगणना एक साथ शुरू होगी।
विज्ञापन


पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रमिंदर सिंह के अनुसार, सुबह 8 बजे मतणना शुरू होने पर पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। उसके बाद 8.30 बजे ईवीएम खुलेंगी। हर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कमरे में 14 टेबल लगे होंगे, जहां ईवीएम में बंद मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर राउंड खत्म होने के बाद सभी टेबलों पर हुई काउंटिंग को जोड़कर लीड की घोषणा की जाएगी। रमिंदर सिंह ने बताया कि इस काम के लिए करीब पांच हजार सिविल कर्मचारी तैनात होंगे। इनके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऑब्जर्वर या माइक्रो ऑब्जर्वर, एक एआरओ और दो अतिरिक्त एआरओ तैनात किए जाएंगे।

पंजाब के पास पहले से 32 ऑब्जर्वर थे और काउंटिंग के लिए आयोग ने 10 अन्य की सेवाएं प्रदेश के सुपुर्द कर दीं हैं। इससे 42 विधानसभा क्षेत्रों की काउंटिंग कवर हो जाएगी।


बाकी बचे 75 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मतगणना पर नजर रखने के लिए 75 माइक्रो ऑब्जर्वर चुनाव आयोग ने दिए हैं, जो कि केंद्र सरकार के क्लास वन अधिकारी होंगे।

रमिंदर सिंह ने यह भी बताया कि हर लोकसभा सीट पर लीड की स्थिति प्रत्येक राउंड के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में अपडेट होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed