फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Election 2022 Result Know All About AAP Chief Minister Candidate Bhagwant Mann Singh

पंजाब के मान: भगवंत कभी कॉमेडियन थे, अब सीएम बनना तय, इन्हें कट्टर ईमानदार मानते हैं केजरीवाल

Thu, 10 Mar 2022 10:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 10 Mar 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 48 साल के सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में इसका एलान किया था।
loader
Punjab Election 2022 Result Know All About AAP Chief Minister Candidate Bhagwant Mann Singh
भगवंत मान - फोटो : Amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी से संगरूर के सांसद भगवंत मान सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पेशे से कॉमेडियन, एक्टर भगवंत मान सिंह ने 2011 में राजनीति में एंट्री की थी। इसके बाद वह संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। पढ़िए भगवंत मान सिंह के बारे में सबकुछ...



भगवंत मान और उनका जीवन
भगवंत मान 2014 और 2019 में आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। मान को जुग्नू नाम से भी पुकारते हैं। वह एक प्रसिद्ध पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं। मान ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नाम के टीवी शो में भी भाग लिया था। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। चुनावी हलफनामे की बात करें तो उसमे बताया गया है कि मान ने 12वीं कक्षा पास की है। वर्ष 1992 में शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में बीकॉम (B.com) करने के लिए एडमिशन तो ले लिया लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। उनकी शादी इंद्रप्रीत कौर से शादी हुई। सांसद बनने के एक साल बाद ही उनकी पत्नी अलग हो गईं। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जो मां के साथ रहते हैं। 


भगवंत मान का राजनीतिक सफर
इनके राजनीति सफर की बात करें तो मान शुरू से ही आम आदमी पार्टी का हिस्सा नहीं रहे हैं। बल्कि राजनीति पारी की शुरुआत उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी। वह साल 2012 में लहरा विधानसभा सीट मैदान में उतरे थे, लेकिन असफल रहे थे। इसके बाद मनप्रीत कांग्रेस में शामिल हो गए और भगवंत मान आम आदमी पार्टी में आ गए।
 
2014 में भगवंत मान आम आदमी पार्टी से जुड़े
2014 में भगवंत मान आम आदमी पार्टी से जुड़े और संगरूर लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में परचम लहरा दिया था। यहां वे दो लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे।

केजरीवाल ने भगवंत मान को कट्टर ईमानदार बताया था
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी शो में था कहा कि अगर भगवंत मान से बेहतर कोई कट्टर ईमानदार चेहरा पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए है तो बताओ? जब पंजाब में सभी बड़े नेता रेता चोरी करते हैं तब 7 साल से सांसद भगवंत मान पर एक भी आरोप नहीं है। वे किराए के घर में रहते हैं।


पत्नी अलग क्यों हो गईं?
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में भगवंत मान ने अपने परिवार के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि जब तक वह कॉमेडियन थे, तब तक परिवार को खूब समय देते थे। 2014 में लोकसभा चुनाव लड़कर जीते। इसके बाद से वह पत्नी और बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पाते थे। जनता के बीच उनका ज्यादा वक्त गुजरता था। यही कारण है कि 2015 में उनकी पत्नी उनसे अलग हो गईं। अब पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। वह अकेले ही दिल्ली और अपने पंजाब स्थित घर में रहते हैं। मान कहते हैं, अब मेरे पंजाब के लोग ही मेरा परिवार हैं। 

सांसद बनने के बाद घटने लगी संपत्ति
2012 विधानसभा चुनाव के वक्त दिए हलफनामा में भगवंत मान सिंह ने अपनी संपत्ति 1.55 करोड़ बताई थी। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान ये बढ़कर 1.99 करोड़ हो गई। तब मान सिंह ने 1.50 लाख कैश, 11.31 लाख बैंक डिपॉजिट, 41.25 लाख रुपये की दो गाड़ियों के बारे में बताया था। इसके अलावा तब उनके पास 17 लाख के गहने, 52 लाख की कीमत की खेती की जमीन, 69 लाख के करीब की व्यावसायिक भूमि, 2.25 करोड़ का रिहायशी घर था। 

2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने जो हलफनामा दिया, उसके अनुसार भगवंत मान की संपत्ति में गिरावट हुई। तब उनके पास 25 हजार कैश, सात लाख बैंक डिपॉजिट, 20 लाख की गाड़ी, तीन लाख के गहने, 6.70 लाख का हाउस होल्ड और असहाला दिखाया। इसके अलावा कृषि भूमी भी कम हो गई। 2019 में 75 लाख की खेती की जमीन, 51 लाख की व्यवसायिक भूमि  दिखाया। रिहायसी जमीन का इसमें कोई जिक्र नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed