{"_id":"636186c92ffa2c78186efa09","slug":"punjab-education-minister-will-administer-oath-to-pucac-president-today-chandigarh-news-pkl4670252151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूसीएसी अध्यक्ष को पंजाब के शिक्षामंत्री आज दिलाएंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयूसीएसी अध्यक्ष को पंजाब के शिक्षामंत्री आज दिलाएंगे शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार को पीयूसीएससी अध्यक्ष आयुष खटकड़ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम इंग्लिश ऑडिटोरियम में दोपहर दो बजे के करीब रखा गया है। इसमें पंजाब के शिक्षामंत्री मीत हेयर शिरकत करेंगे। इस दौरान पीयू के लिए दो हॉस्टल के बजट की घोषणा हो सकती है। आयुष ने पीयू प्रशासन की ओर से करवाए गए शपथ ग्रहण समारोह में शपथ नहीं ली थी।
पीयूसीएससी अध्यक्ष आयुष खटकड़ को शपथ दिलवाने के लिए पहले कहा जा रहा था कि पंजाब सीएम यूनिवर्सिटी आएंगे लेकिन गुजरात चुनाव के कारण उनका दौरा रद्द हो गया है। अभी सिर्फ शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में ही आयुष को शपथ दिलवाई जाएगी। इस दौरान मुख्य रहेगा कि हॉस्टलों को लेकर पंजाब सरकार की ओर से क्या घोषणा की जाती है।
जीत के बाद हॉस्टलों की संख्या में कमी का उठाया था मुद्दा
जीत के बाद अध्यक्ष आयुष खटकड़ ने कहा था कि पीयू में छात्रों की संख्या के अनुसार हॉस्टलों की संख्या में बहुत कमी है। लड़कियों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें सबसे अधिक परेशान होना पड़ता है। हॉस्टल नहीं मिलने की स्थिति में छात्रों को बाहर 10-12 हजार प्रति महीने के हिसाब से पीजी लेना पड़ता है जहां बेहतर खाना भी मिल नहीं पाता। इसे लेकर पंजाब सरकार से बजट को लेकर चर्चा की गई है। डीएसडब्ल्यू को भी एक लड़की और एक लड़कों के हॉस्टल के लिए प्रस्तावित बजट के लिए पत्र लिखा है। हॉस्टल निर्माण के साथ सुविधाओं में सुधार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।