फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Education Minister Harjot Bains claimed 13 thousand teachers will be regular in May

Punjab News: इसी महीने 13 हजार शिक्षक होंगे नियमित, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया बड़ा दावा

Tue, 02 May 2023 01:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 May 2023 01:33 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों परगट सिंह ने ट्वीट किया कि सरकारी स्कूलों में सात फीसदी छात्र ड्रॉप आउट हुए हैं, जबकि सच्चाई है कि यह ड्रॉप आउट उन्हीं के शिक्षा मंत्री रहते हुए थे।

विज्ञापन
Punjab Education Minister Harjot Bains claimed 13 thousand teachers will be regular in May
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने एलान किया कि मई में कैबिनेट की बैठक में 13 हजार कच्चे अध्यापकों को स्थायी कर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बैंस सोमवार को उपचुनाव के सिलसिले में जालंधर पहुंचे थे। इस दौरान बैंस ने विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों परगट सिंह ने ट्वीट किया कि सरकारी स्कूलों में सात फीसदी छात्र ड्रॉप आउट हुए हैं, जबकि सच्चाई है कि यह ड्रॉप आउट उन्हीं के शिक्षा मंत्री रहते हुए थे। 

विज्ञापन


पिछली सरकार के मंत्री हमारी सरकार में स्कूलों व शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कामों की तुलना कर लें। दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में अक्तूबर-नवंबर तक स्कूलों मे किताबें नहीं पहुंचती थीं। दिसंबर तक वर्दियों के पैसे नहीं दिए जाते थे। 
विज्ञापन


मौजूदा सरकार ने नया सेशन शुरू होने से पहले ही स्कूलों में किताबें व वर्दियों का फंड भेज दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक खुद कहते हैं कि पिछली सरकारों के समय में उन्होंने कई साल तक धरने लगाए हैं। पुलिस की लाठियां खाईं लेकिन किसी सरकार ने उनको नियमित नहीं किया। आप की सरकार में हर किसी की बात सुनी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed