Punjab: स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, 30 स्कूलों को नोटिस, 24 घंटे में मिलीं 1600 शिकायतें
निजी स्कूलों की तरफ से किताबों और फंडों के नाम पर की जा रही लूट का सख्त नोटिस लेते हुए शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की तरफ से हर जिले में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टास्क फोर्स में उस जिले के तीन-तीन प्रिंसिपलों को शामिल किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किताबों और फंडों के नाम पर निजी स्कूलों द्वारा की जा रही लूट पर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन में 24 घंटों के भीतर 1600 शिकायतें मिलीं हैं। वहीं, विभाग ने 10 जिलों के 30 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि स्कूलों ने द पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन बिल 2016 और 2019 का उल्लंघन किया है। इन स्कूलों को सात दिन में जवाब देने को कहा गया है जबकि सभी शिकायतों को जिले के आधार पर गठित टास्क फोर्स कमेटियों को भेज दिया गया। टास्क फोर्स स्कूलों का दौरा करके तथ्यों की जांच करेगी। साथ ही रिपोर्ट रेगुलेटरी अथॉरिटी को पेश करेंगी।
इन स्कूलों को नोटिस
शिक्षा विभाग ने राम आश्रम स्कूल अमृतसर, बठिंडा जिले के गुरुकुल पब्लिक स्कूल, ईस्टवुड इंटरनेशनल स्कूल डूमवाली, फतेहगढ़ साहिब जिले के पायन ग्रोव पब्लिक स्कूल बस्सी पठाना, फाजिल्का जिले के पिनाका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फाजिल्का, सेंट कबीर गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजम्पशन कान्वेंट स्कूल अबोहर, असपायर इंटरनेशनल स्कूल, गोबिंदगढ़ फाजिल्का, एलआरएस. डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल अबोहर को नोटिस जारी किया है।
इसी तरह गुरदासपुर जिले के गैलेक्सी स्टार पब्लिक स्कूल, होशियारपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही होशियारपुर, लुधियाना जिले के सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल, उटालां, स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खन्ना खुर्द, लुधियाना, राम लाल बासिन पब्लिक स्कूल, मानसा जिले में श्री गुरु नानक देव अकादमी झुनीर, जिंदल इंटरनेशनल स्कूल, रामपुर मंडेर, इंग्लिश ग्रामर स्कूल, बाड़े, एनआरएम होली हार्ट कान्वेंट स्कूल बुढलाडा, एनआरएम होली हार्ट कान्वेंट स्कूल बोहा, बीएचएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरनाला, जिला मानसा, मदर्स ड्रीम पब्लिक स्कूल, बुढलाडा, संगरूर जिले में आसरा इंटरनेशनल स्कूल, संत बाबा रणजीत सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धुरी, संस्कार वैली स्मार्ट स्कूल, भवानीगढ़, ब्रिटिश कान्वेंट स्कूल, सुनाम और मोहाली जिले के सकोनीज वर्ल्ड स्कूल घटौर और रयात बाहर इंटरनेशनल स्कूल सहौड़ा को भी नोटिस जारी किया गया है।
शिक्षा विभाग को इस तरह की मिल रही थी शिकायतें
निजी स्कूलों की तरफ से किताबों और फंडों के नाम पर की जा रही लूट का सख्त नोटिस लेते हुए शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की तरफ से हर जिले में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टास्क फोर्स में उस जिले के तीन-तीन प्रिंसिपलों को शामिल किया गया है। यह टास्क फोर्स शिक्षा मंत्री को प्राप्त शिकायत की जांच का काम करेगी और अपनी रिपोर्ट रेगुलेटरी अथॉरिटी को सौंपेगी। इस संबंधी विभाग ने एक ईमेल आईडी emofficepunjab@gmail.com बनाई है, जहां से लोग अपनी शिकायत शिक्षा विभाग तक पहुंचा पाएंगे। विभाग के पास शिकायत थी कि कक्षा पहली की किताबें ही 7000 रुपये में बेची जा रही हैं जिनमें गणित विषय की किताब ही 600 रुपये की है। निजी स्कूलों के मालिकों और मैनेजमेंट को हिदायत दी गई है कि वह स्कूलों में सिर्फ एनसीईआरटी की ही किताबें लगाएं।