{"_id":"618a2e4a2a8a7200cd743a38","slug":"punjab-education-department-released-calendar-of-organizing-sports-for-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना: पंजाब में मोटे हो रहे नौनिहाल, अब कसरत से आएगा निखार, शिक्षा विभाग ने बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना: पंजाब में मोटे हो रहे नौनिहाल, अब कसरत से आएगा निखार, शिक्षा विभाग ने बनाई योजना
Tue, 09 Nov 2021 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:46 PM IST
सार
10 माह से अधिक समय तक घरों से पढ़ाई करने की व्यवस्था होने के कारण अध्ययनरत 40 प्रतिशत से अधिक 3 से 17 आयु वर्ष के विद्यार्थियों में मोटापे और आलस की शिकायत मिल रही है। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने खेल कैलेंडर जारी किया।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान पंजाब के स्कूलों में वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था से विद्यार्थियों में मोटापे के ज्यादा मामले आ रहे हैं। शिक्षा विभाग ने अब नौनिहालों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ करने के लिए कसरत की योजना बनाई है। जिसके तहत 8 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया है। योजना के तहत विभाग ने स्कूलों के लिए कसरत और खेलों के आयोजन का कैलेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
कोरोना काल के दौरान सबसे ज्यादा 17 वर्ष तक के बच्चों को सबसे अधिक संक्रमित होने का खतरा था। जिसके कारण पंजाब सरकार की ओर से स्कूलों को बंद कर शिक्षण कार्य को सुचारु करने के लिए वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था की गई थी। 10 माह से अधिक समय तक स्कूलों में यह व्यवस्था होने के कारण अध्ययनरत 40 प्रतिशत से अधिक 3 से 17 आयु वर्ष के विद्यार्थियों में मोटापे और आलस की शिकायत मिल रही है। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से इसके लिए विद्यार्थियों को कसरत और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने की योजना बनाई गई है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विभाग के द्वारा सभी स्कूलों के लिए कसरत का कैलेंडर जारी किया गया है। जल्द ही इस गतिविधि के शुरू होने के बाद खेलों के आयोजन के लिए भी अलग से कैलेंडर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का होगा मूल्यांकन
इस योजना के जरिये पंजाब के स्कूलों में पहले से कराई जा रही खेल गतिविधियों का भी विद्यार्थियों में मूल्यांकन किया जाएगा। ग्रुप बनाकर विद्यार्थियों को कसरत और खेल जैसे आयोजनों में शामिल किया जाएगा।
आयु वर्ग के अनुसार होगी कसरत
कैलेंडर में हर आयु वर्ग के लिए अलग कसरत निर्धारित की गई है। कक्षा 12 के लिए 50 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद को शामिल किया गया है। 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 80 मीटर की दौड़, लंबी कूद और खड़ी कूद को रखा गया है। 5वीं कक्षा के लिए गेंद फेंक और 50 मीटर की दौड़ और कूद और तीसरी कक्षा के लिए 30 मीटर की दौड़ और कूद को रखा गया है।