{"_id":"655c5926dcce5f38ca0f2616","slug":"punjab-education-department-prepared-blue-print-of-question-papers-for-students-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कक्षा छठी से नौवीं तक के प्रश्न पत्र का ब्लू प्रिंट तैयार, इसी हिसाब से बच्चों को करवाई जाएगी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कक्षा छठी से नौवीं तक के प्रश्न पत्र का ब्लू प्रिंट तैयार, इसी हिसाब से बच्चों को करवाई जाएगी तैयारी
Tue, 21 Nov 2023 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:46 PM IST
सार
अब शिक्षा की तरफ अब परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। इसमें प्रत्येक चीज के बारे में विस्तार से बताया गया है। विभाग को उम्मीद है कि उसी हिसाब से तैयारी करवानी होगी। इसके अलावा कक्षा छठी से लेकर दसवीं कक्षा के सिलेबस को महीनावार बांट दिया गया है।
विज्ञापन
study
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के सरकारी स्कूलों में कक्षा छठी, सातवीं व नौवीं की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की अब साइंस विषय में दिलचस्पी बढ़ेगी। साथ ही वह सालाना परीक्षाओं में भी अच्छे अंक हासिल कर पाएंगे। यह संभव होने जा रहा है शिक्षा विभाग के प्रयास से।
शिक्षा विभाग ने इन कक्षाओं के प्रश्न पत्र का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। ब्लू प्रिंट की कॉपी सभी स्कूलों को भेज दी है। अब उसी के मुताबिक स्कूलों में विद्यार्थियों की तैयारी करवाई जाएगी। उम्मीद है कि इससे विद्यार्थी बढ़िया तरीके से तैयारी कर पाएंगे। साथ ही उनके ओवरऑल प्रदर्शन में भी सुधार होगा।
यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू का आरोप: तस्कर जगदीश भोला की जिस जमीन को ईडी ने किया अटैच, उस पर हो रहा अवैध रेत खनन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों की साइंस में पकड़ मजबूत बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां स्कूलों में पढ़ाने का तरीका बदला गया है, जबकि किताबों को कलरफुल बनाया गया है। इसके साथ ही स्कूलों में साइंस और मैथ लैब तक बनाई हैं, जहां विद्यार्थियों को बारीकी से हर चीज समझाई जा रही है। इसके अलावा शिक्षा विभाग की तरफ से इसरो से एमओयू साइन किया गया है। साथ ही विद्यार्थियों को प्रक्षेपण के बारे में रूबरू करवाया जाता है।
सिलेबस को महीनावार बांटा
अब शिक्षा की तरफ अब परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। इसमें प्रत्येक चीज के बारे में विस्तार से बताया गया है। विभाग को उम्मीद है कि उसी हिसाब से तैयारी करवानी होगी। इसके अलावा कक्षा छठी से लेकर दसवीं कक्षा के सिलेबस को महीनावार बांट दिया गया है। उसी हिसाब से स्कूलों में पढ़ाई होगी। अधिकारियों को उसी हिसाब से पढ़ाना होगा। इससे पहले शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों की छुट्टियों पर रोक लगा दी थी। दूसरी तरफ जिन स्कूलों में विद्यार्थियों के अनुपात से ज्यादा शिक्षक तैनात है। उनकी तैनाती शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में अस्थायी तैनाती की थी।