{"_id":"6642e8cc1db6f654620d97d8","slug":"punjab-education-department-delivered-books-of-new-academic-session-about-90-percent-students-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब शिक्षा विभाग की सफलता: शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही स्कूलों में पहुंची 90 प्रतिशत से अधिक किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब शिक्षा विभाग की सफलता: शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही स्कूलों में पहुंची 90 प्रतिशत से अधिक किताबें
Tue, 14 May 2024 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 10:00 AM IST
सार
गुरदासपुर जिले में कुल 97 प्रतिशत किताबों, का सरकारी स्कूलों में वितरण हो चुका है। लुधियाना 96.2 प्रतिशत के साथ दूसरे और बरनाला 95 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
पंजाब शिक्षा विभाग की सफलता
- फोटो : एक्स
विस्तार
पंजाब के शिक्षा विभाग को बड़ी सफलता मिली है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थियों के पास नए शैक्षणिक सत्र की किताबें पहुंचा दी हैं। पंजाब के सभी 23 जिलों में कुल 91.4% किताबों का वितरण हुआ है। कुल 13 जिले तो ऐसे है जहां किताबों के वितरण का आंकड़ा 90 प्रतिशत से भी ज्यादा है।
गुरदासपुर जिले में ये संख्या सबसे अधिक है, जहां कुल 97 प्रतिशत किताबों, का सरकारी स्कूलों में वितरण हो चुका है। इसके साथ ही लुधियाना 96.2 प्रतिशत के साथ दूसरे और बरनाला 95 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। किताबों का सरकारी स्कूलों में समयबद्ध वितरण मान सरकार की प्राथमिकताओं का एक हिस्सा है। ये लगातार दूसरा साल है जब किताबों के सरकारी स्कूलों में वितरण का ये आंकड़ा 90 प्रतिशत से ज्यादा हुआ है। पिछले साल भी मान सरकार की सफल नीतियों के कारण ये आंकड़ा 91.4 प्रतिशत रहा था।