फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Education Department Change Time Table Of Govt and Private School

पंजाब में स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव, यहां पढ़ें- कब और कितने बजे तक खुलेंगे विद्यालय

Sat, 20 Feb 2021 01:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Punjab Education Department Change Time Table Of Govt and Private School
स्कूल बैग टांगे बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव 22 फरवरी से लागू होगा। शुक्रवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि सोमवार से प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक होगा। मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल का समय सुबह नौ बजे से 3.20 बजे तक होगा।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि अभिभावकों ने पंजाब सरकार के फिर से स्कूल खोलने के फैसले का समर्थन किया, क्योंकि उनकी सरकार ने महामारी के दौरान सुरक्षा उपायों का पूर्ण पालन करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया था।
विज्ञापन


यह वार्षिक परीक्षाओं से पहले फाइनल रिवीजन का समय है। इसलिए अभिभावक और अध्यापक लगातार स्कूलों के समय में बदलाव की मांग कर रहे थे। सरकार ने मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि फिर से स्कूल खोलने से पहले विभिन्न माध्यमों व ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही थी और कोविड महामारी के कारण अध्यापकों और विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से एक-दूसरे के सामने आने का मौका बहुत कम मिला।


स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं करवाई जा रही हैं और विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सिंगला ने कहा कि स्कूलों के समय में बदलाव होने से विद्यार्थियों और अध्यापकों को फाइनल रिवीजन का ज्यादा समय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed