फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab drug racket: bibi jagir kaur alleged sukhpal khaira

पंजाब ड्रग रैकेटः पूर्व मंत्री के कांग्रेस प्रवक्ता पर गंभीर आरोप

Tue, 17 Mar 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Mar 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
punjab drug racket: bibi jagir kaur alleged sukhpal khaira

पंजाब की पूर्व मंत्री जगीर कौर ने आरोप लगाया है कि जगदीश भोला ड्रग रैकेट मामले का एक आरोपी कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैरा का खास है। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले फाजिल्का से तस्करी के आरोप में गिरफ्तार गुरदेव देबी भी खैरा का नजदीकी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ड्रग रैकेट में फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने एनआरआई अनूप सिंह काहलों को सबसे पहले गिरफ्तार किया था। उसी केस में दारा मथड्डा भी नामजद है, जो कनाडा चला गया था। अब उसे भगोड़ा करार दिया जा चुका है।
विज्ञापन


बताया कि खैरा भी पिछले दिनों कनाडा से लौटे हैं। जगीर कौर ने खैरा और दारा की तस्वीरें उपलब्ध कराईं। साथ ही एक वीडियो भी जारी किया। इसमें खैरा पर नोट बरसाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कार्यक्रम गुरदेव देबी की ओर से आयोजित किया गया था, जिसे कुछ दिन पहले फाजिल्का में ड्रग तस्करी के मामले में पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि ईडी से खैरा की संपत्ति की जांच कराई जानी चाहिए। वह इस बारे में सीएम को भी पत्र लिखेंगी।

खैहरा के संबंध माफिया और आतंकियों से

punjab drug racket: bibi jagir kaur alleged sukhpal khaira

सवाल उठाया है कि सिर्फ 17 एकड़ जमीन वाला कोई व्यक्ति अपने गांव में पांच करोड़ का घर और चंडीगढ़ में चालीस करोड़ की कोठी कैसे बना सकता है। लग्जरी गाड़ियां और हाई-फाई लाइफ स्टाइल इतनी जमीन में संभव नहीं है।

जगीर कौर ने आरोप लगाया कि खैरा के संबंध फर्जी ट्रेवल एजेंट, लैंड माफिया और आतंकियों से हैं। पूरे इलाके में नौजवान नशे से बर्बाद हो चुके हैं। इसके लिए यही लोग जिम्मेदार हैं।

गिरफ्तार देबी के गांव से बड़े कबड्डी खिलाड़ी निकले थे, अब ज्यादातर युवा नशे की चपेट में हैं। उन्होंने कांग्रेस पर इस मामले में दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाएंगी।

खैरा का पलटवार, झूठे और मनगढ़ंत हैं आरोप

punjab drug racket: bibi jagir kaur alleged sukhpal khaira

पूर्व विधायक सुखपाल खैरा ने कहा है कि छज्ज तो बोले, छाननी क्यों बोले। जगीर कौर को पांच साल की कैद हो चुकी है। गांव बेगोवाल में 22 एकड़ नगर पंचायत की जमीन पर वह काबिज हैं, जिसकी कीमत सौ करोड़ है।

इस मामले में लोकपाल और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से उन्हें नोटिस जारी हो चुका है। जगीर कौर उन पर मनगढंत और बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। उन्होंने जो तस्वीरें दी हैं वह 2009 की हैं।

पुलिस भी मानती है कि उस समय गुरदेव देबी अपराधी नहीं था। वह अपने गांव का सरपंच था, उसके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मैं शामिल हुआ था।

संपत्ति के मामले में खैरा ने कहा कि 17 एकड़ स्टैंडर्ड सीलिंग है। इससे ज्यादा जमीन सीएम प्रकाश सिंह बादल के पास भी नहीं हो सकती, फिर उनकी इतनी जायदाद कैसे बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed