फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Deputy CM Sukhjinder Singh Randhawa said tell me where Bikram Singh Majithia sitting he will be arrested from there

पटियाला: मीडिया ने पूछा सवाल तो डिप्टी सीएम रंधावा बोले- बताओ मजीठिया कहां बैठा है, वहीं से गिरफ्तार कर लाएंगे

Thu, 23 Dec 2021 06:31 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/गुरदासपुर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Dec 2021 06:31 PM IST
सार

पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरुवार को पटियाला पहुंचे। यहां मीडिया ने उनसे बिक्रम मजीठिया से जुड़ा सवाल पूछा। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि बिक्रम मजीठिया कहां पर है, बताओ वहीं से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
Punjab Deputy CM Sukhjinder Singh Randhawa said tell me where Bikram Singh Majithia sitting he will be arrested from there
डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में कार्यभार संभालते बलदेव सिंह सरां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि बताओ मजीठिया कहां बैठा है, वहीं से ही गिरफ्तार कर लाएंगे। दरअसल, रंधावा गुरुवार को पटियाला में पावरकॉम हेड ऑफिस में नवनियुक्त सीएमडी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां के कार्यभार संभालने के मौके पर आयोजित समागम में पहुंचे थे। यहां मीडिया ने बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के बारे में रंधावा से पूछा तो उन्होंने कहा कि आज वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन


रंधावा ने कहा कि आज एक अच्छा मौका है, जब एक ईमानदार अधिकारी पावरकॉम सीएमडी के तौर पर चार्ज दोबारा संभाल रहा है। अकाली दल ने मजीठिया के खिलाफ पर्चा दर्ज करने वाले थाने में एसएचओ या मुंशी के न होने का आरोप लगाया। इस पर रंधावा ने कहा कि यह थाना ही बादलों की सरकार के समय बनाया गया था। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस के एक परिवार से एक टिकट देने के फैसले को ठीक करार दिया। रंधावा ने कहा कि जब उनके पिता प्रधान थे तो पार्टी की ओर से पिता नहीं, बल्कि वह खुद चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन


पंजाब के उपभोक्ताओं को सस्ती व निर्विध्न बिजली देना प्राथमिकता: इंजीनियर सरां
पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के सीएमडी के तौर पर गुरुवार को यहां हेड आफिस में इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने एक बार फिर से चार्ज संभाल लिया। इस मौके पर इंजीनियर सरां ने कहा कि पंजाब के उपभोक्ताओं को निर्विध्न व सस्ती बिजली मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब को पावर सरप्लस बनाया जाएगा। पछवाडा कोयला खान पावरकॉम को मिलना राहत का विषय है। इस खान से सस्ता कोयला लेने से सालाना करीब 600 करोड़ रुपये तक की बचत होगी। इसलिए इस खान से कोयले की सप्लाई जल्द शुरू कराने को कदम उठाए जाएंगे। बिजली समझौते रद्द होने के बारे में सीएमडी ने कहा कि समझौते ज्यादा दरों पर हुए थे, जिन पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। 

सीएमडी ने आगे कहा कि इस साल बिजली संकट से पंजाब के लोगों को काफी परेशानी हुई। इसलिए यह संकट दोबारा न हो, इसके लिए समस्या पर गहनता से विचार करके हल निकाला जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा खास तौर से मौजूद रहे। 

गौरतलब है कि इंजीनियर सरां ने 1983 में बिजली बोर्ड में ट्रेनी इंजीनियर के तौर पर सेवा शुरू की और चीफ इंजीनियर तक के ओहदे पर पहुंचे। उन्होंने करीब 34 साल पावरकॉम में विभिन्न ओहदों पर काम करते उत्पादन, प्रसारण व वितरण के क्षेत्र में तुजुर्बा हासिल किया और पावरकॉम में पहली बार 2018 से 2020 तक सीएमडी के तौर पर सेवाएं निभाईं। 

कार्यभार संभालते ही मास लीव पर जाने को अड़े मुलाजिमों के मसले किए हल
कार्यभार संभालते ही पावरकॉम के सीएमडी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने तुरंत विभिन्न मुलाजिम व इंजीनियरिंग जत्थेबंदियों के नुमाइंदों साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुलाजिमों के मसले सुनने बाद एलान किया कि मुलाजिमों व इंजीनियरों को दिसंबर महीने से तनख्वाह नए पे स्केल मुताबिक दी जाएंगी। जिसके बाद मुलाजिमों ने गुरुवार आधी रात से पांच दिनों के लिए सामूहिक छुट्टी पर जाने के कार्यक्रम को रद कर दिया। पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव इंजीनियर अजयपाल सिंह अटवाल ने इसकी पुष्टि की। 

मजीठिया पर दर्ज केस से डरने वाले नहीं अकाली कार्यकर्ता: बब्बेहाली 
अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर दर्ज केस से कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है। अकाली दल के कार्यकर्ता केस दर्ज करने की राजनीति कर रही कांग्रेस से एकदम डरने वाले नहीं है। यह कहना है अकाली दल के गुरदासपुर जिला अध्यक्ष गुरबचन सिंह बब्बेहाली का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। 

यूथ अकाली दल के कार्यकर्ता और नेता एसएसपी दफ्तर का घेराव शुक्रवार को करेंगे।  जिला प्रधान बब्बेहाली ने कहा कि पिछले दिनों श्री दरबार साहिब में हुई बेअदबी और उसकी जांच में क्या सामने आया, कौन दोषी है जैसे कई अहम मुद्दों पर जवाब देने से बचने के लिए कांग्रेस ध्यान भटका रही है। 

पंजाब के किसान अपने कर्जमाफी के बारे में सवाल कर रहे है, घर-घर नौकरी के बारे में सरकार झूठी साबित हो चुकी है। बब्बेहाली ने कहा कि कांग्रेसियों ने उन पर कई झूठे केस दर्ज करवाए, उनके बेटे अमरजोत सिंह बब्बेहाली पर केस दर्ज करवाएं। कोर्ट ने उनको न्याय दिया और बरी कर दिया। उन्होनें कहा कि सरकार आने पर उक्त अफसरों के खिलाफ जांच होगी और दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed