फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Deputy CM Sukhjinder Randhawa issued instructions to Police not to allow Illegal import of rice and paddy in Punjab

पंजाब में सख्ती: पुलिस विभाग को रंधावा के निर्देश, दूसरे राज्यों से पंजाब में चावल के अवैध आयात को रोकें

Sat, 02 Oct 2021 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Oct 2021 12:58 PM IST
सार

पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दूसरे राज्यों से चावल और धान के अवैध आयात को पंजाब में प्रवेश न करने दिया जाए।

विज्ञापन
Punjab Deputy CM Sukhjinder Randhawa issued instructions to Police not to allow Illegal import of rice and paddy in Punjab
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा। - फोटो : ANI

विस्तार

धान के सीजन की शुरुआत के साथ ही पंजाब के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दूसरे राज्यों से पंजाब की मंडियों में बिक्री के लिए अवैध तरीके से लाए जा रहे धान और चावल का प्रवेश रोकने के लिए पुलिस विभाग को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - पंजाब: सिद्धू बोले- मेरे पास कोई पद हो या न हो, हमेशा दूंगा राहुल और प्रियंका गांधी का साथ 
विज्ञापन

 

रंधावा ने शनिवार को सभी जिला पुलिस प्रमुखों से कहा कि पंजाब के साथ लगते राज्यों से पंजाब आने वाले चावल और धान को रोकने के लिए सभी मुख्य सड़कों और लिंक सड़कों पर दिन-रात नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जाए। साथ ही रंधावा ने प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी को भी पत्र जारी कर कहा कि दूसरे राज्यों से आ रहे चावल व धान को रोकने के लिए जिलों में आवश्यक अतिरिक्त पुलिस स्टाफ शनिवार शाम तक तैनात कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


रंधावा ने सभी एसएसपीज को भी सचेत करते हुए कहा कि खासतौर पर दूसरे राज्यों से लगते पंजाब के 11 जिलों फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर, रोपड़, होशियारपुर, गुरदासपुर व पठानकोट के पुलिस प्रमुख यकीनी बनाएं कि किसी भी रास्ते पर कोई भी वाहन ऐसा गैरकानूनी काम न कर सके।

दूसरे राज्यों से धान की आड़ में परमल किस्म लाने पर एफआईआर दर्ज

पंजाब में दूसरे राज्यों से धान और बासमती की आड़ में धान की परमल किस्म लाने के मामले में खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई तेज की है। ऐसे मामलों में विभाग ने अब तक दो एफआईआर दर्ज करवाई हैं। यह जानकारी शनिवार को प्रदेश के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू ने दी। पंजाब में जाली बिलिंग और सस्ता धान लाने के मामलों के मद्देनजर चौकसी बढ़ाते हुए सरकार ने कार्रवाई तेज की है।

आशु ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि तरनतारन के हरीके कस्बे में रत्ता गुद्दा अनाज मंडी में दूसरे राज्यों से लाया गया परमल धान उतारा जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रताप कमीशन एजेंट के मालिक प्रताप सिंह और ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आशु ने कहा कि धान के चालू खरीद सीजन के दौरान देश के दूसरे राज्यों से धान या चावल लाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

आशु ने कहा कि खरीफ सीजन 2020-21 के दौरान ऐसे कुछ केस सामने आए थे, जिनमें आढ़तियों या राइस शैलर मालिकों की ओर से अन्य राज्यों से सस्ते भाव पर खरीदा धान पंजाब में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लाया गया था। इसके अलावा पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत बांटे जाने वाले चावल को पंजाब लाकर धान की जाली बिलिंग की गई थी, इसलिए राज्य सरकार ने इस खरीफ सीजन 2021-22 के दौरान दूसरे राज्यों से खरीदा धान या चावल पंजाब में लाकर बेचने और धान या चावल की जाली बिलिंग रोकने के लिए मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed