फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu Pay Tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri in Tweet

पंजाब: सिद्धू बोले- मेरे पास कोई पद हो या न हो, हमेशा दूंगा राहुल और प्रियंका गांधी का साथ

Sat, 02 Oct 2021 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Oct 2021 03:18 PM IST
सार

नवजोत सिद्धू ने लिखा कि नकारात्मक शक्तियां मुझे कितना भी मात देने की कोशिश कर लें, लेकिन सकारात्मक शक्ति के साथ पंजाब जीतेगा, पंजाबियत जीतेगी और हर पंजाबी जीतेगा।

विज्ञापन
Navjot Sidhu Pay Tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri in Tweet
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने अपने अंदाज में ट्वीट किया। सिद्धू ने लिखा कि गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को हम कायम रखेंगे। चाहे कोई पद हो या न हो, मैं हमेशा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा। नकारात्मक शक्तियां मुझे कितना भी मात देने की कोशिश कर लें, लेकिन सकारात्मक शक्ति के साथ पंजाब जीतेगा, पंजाबियत जीतेगी और हर पंजाबी जीतेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस्तीफे के कारण नाराज चल रहा था कांग्रेस हाईकमान
पंजाब में चल रही सियासी उठापटक के बीच आलाकमान पर दबाव डालने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा दिया था। लेकिन सिद्धू के इस कदम से नाराज हाईकमान ने उन्हें मनाने तक की कोशिश नहीं की और यह जिम्मेदारी सीएम चन्नी को ही सौंप दी। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सिद्धू से बेहद नाराज थे। हालांकि बाद में सिद्धू सीएम चन्नी से मुलाकात के बाद मान गए थे और फिलहाल वे पार्टी प्रधान हैं। लेकिन पूरे मामले में हाईकमान की नाराजगी उन्होंने मोल ले ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  सख्ती के मूड में चन्नी सरकार: पंजाब में अब खुलेआम नहीं बिक पाएगा तंबाकू, लेना होगा लाइसेंस 

दरअसल कैप्टन के हटने के तुरंत बाद ही आलाकमान ने सिद्धू की अनदेखी शुरू कर दी थी। शुरुआती दौर में सिद्धू को सिर माथे पर लेकर चल रहा कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अचानक ही सिद्धू से मुखर हो गया और चन्नी कैबिनेट में सिद्धू के फैसलों को दरकिनार कर दिया गया। आलाकमान का संदेश स्पष्ट है कि पंजाब में चन्नी की नुमाइंदगी में ही यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। दबाव की रणनीति काम नहीं आएगी। सिद्धू के तेवर केंद्रीय नेतृत्व को कैप्टन की मुखालफत तक तो अच्छे लगे लेकिन जब यही तेवर सिद्धू आलाकमान को दिखाने लगे तो उन्हें झटका दिया गया। सिद्धू की चढ़ीं हुईं त्योरियां आलाकमान को रास नहीं आई, क्योंकि ताजा-ताजा कैप्टन अमरिंदर सिंह की आंखें दिखाने की आदत से कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का पीछा छूटा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed