फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab depty cm sukhbir badal stated arvind kejriwal in mentally disturbed

पंजाब के दौरे पर आए केजरीवाल को ये क्या कह गए उपमुख्यमंत्री?

Thu, 07 Jul 2016 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Jul 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
punjab depty cm sukhbir badal stated arvind kejriwal in mentally disturbed
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोले सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर आए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने जो कहा, सुनकर सब हैरान रह गए। सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को मानसिक रूप से बीमार करार दिया।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि केजरीवाल और उनकी टीम ने चुनावी घोषणा पत्र पर स्वर्ण मंदिर की तस्वीर लगाने के साथ उसमें झाड़ू (पार्टी का चुनाव निशान) लगा दिया, जो उनके मानसिक दिवालिएपन को दर्शाता है। आप ने स्वर्ण मंदिर की तस्वीर पर झाड़ू लगाकर सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष के रूप में वह ऐसी बातों का कड़ा विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि आप नेताओं ने इतनी बड़ी गलती की और यदि सिख इस पर भड़क जाते हैं तो वह इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देंगे। पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सुखबीर ने आप नेताओं के कार्यों को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप के वरिष्ठ नेता आशीष खेतान चुनावी घोषणा पत्र की तुलना श्री गुरुग्रंथ साहिब और गीता से कर रहे हैं, जो शर्मनाक है। जबकि आप के मुख्य संयोजक केजरीवाल इस पर माफी मांगने तक को तैयार नहीं। आप विधायक नरेश यादव के खिलाफ लगे कुरान की बेअदबी के आरोप पर उपमुख्यमंत्री ने कुछ भी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार कर दिया।

दोषियों को किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा

punjab depty cm sukhbir badal stated arvind kejriwal in mentally disturbed
सुखबीर बादल के लिए जीत दिलाने का फॉर्मूला भी है और अभिशाप भी - फोटो : BBC
सुखबीर ने कहा कि चूंकि इस मामले की पुलिस की विशेष टीम जांच कर रही है। जांच पूर्ण रूप से व्यवस्थित तरीके से चल रही है। जांच पूरी होने के पहले बतौर गृहमंत्री वह कोई ऐसी प्रतिक्रिया नहीं जताना चाहते, जिससे जांच प्रभावित हो। जांच पूरी होने के बाद पाए गए दोषियों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में जोरा सिंह आयोग की रिपोर्ट पर सुखबीर ने कहा कि सरकार रिपोर्ट की समीक्षा कर रही है। उसके बाद ही सरकार अपनी सिफारिश जारी करेगी। इस मामले में आरएसएस के  हाथ होने की बात पुलिस द्वारा स्वीकार किए जाने का खंडन करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पुलिस अधिकारी ने ऐसा आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

यह सिर्फ माहौल खराब करने की कोशिश है। पठानकोट और आसपास के क्षेत्र में पाक की ओर से गैरकानूनी गतिविधियां संचालित करने के मिले इनपुट पर सुखबीर ने कहा कि ऐसे कोई इनपुट उन्हें अभी तक पुलिस प्रमुख से नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed