{"_id":"8fb8391da242b2645af52c8c00b87af2","slug":"punjab-depty-cm-sukhbir-badal-about-assembly-election-2017-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में मुकाबले को लेकर बोले पंजाब के डिप्टी CM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में मुकाबले को लेकर बोले पंजाब के डिप्टी CM
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर कई ऐलान किए और कांग्रेस-आप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान सही समय आने पर किया जाएगा।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्य मुकाबला शिअद-कांग्रेस के बीच होगा, जबकि आम आदमी पार्टी पंजाब के नक्शे से गायब हो जाएगी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस सूबा प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बरसते हुए सुखबीर ने कहा कि यह लगातार तीसरी बार होगा, जब महाराजा चुनाव युद्ध में बुरी तरह से हार प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार नहर के किनारे बसने वाले लोगों को राज्य सरकार की ओर से जमीनें मुहैया करवाने वाले फैसले को गैर-कानूनी करार दिए जाने पर विचार करके अगली कानूनी सलाह लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
उन्होंने राज्य सरकार को किसान हितैषी बताते कहा कि किसानों को सुविधाएं देते हुए पांच हजार करोड़ रुपये की मुफ्त बिजली मुहैया करवाई गई है।
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को अपने विधानसभा हलके जलालाबाद के अंतर्गत गांव चक्क जंडवाला, चक्क पंज कोसी, चक्क कबरवाला, गांव रोड़ावाला, चक्क रोहीवाला, खुंड़ज, हलीमवाला, रत्ता खेड़ा, न्यू तेलूपुरा आदि गांवों में संगत दर्शन को पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने हलके के विभिन्न गांवों में संगत दर्शन करके करोड़ों रुपये की ग्रांट देने का एलान किया। इससे गांवों में विभिन्न विकास कार्य होंगे। उन्होंने इस दौरान यह भी एलान किया कि अगर किसी पंचायत के पास जमीन है तो वह गरीबों को 5-5 मरले के प्लाट मुफ्त दे।