फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Corona Update Corona cases started increasing in Punjab

Punjab Corona Update: पंजाब में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, प्रदेश में 291 मरीज, हरकत में आया सेहत विभाग

Fri, 31 Mar 2023 10:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Mar 2023 10:19 PM IST
सार

सिविल सर्जन मोहाली डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राज्य के लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं। सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने पंजाब सेहत विभाग की तरफ से सारे पुख्ता इंतजाम किए गए है। सभी अस्पतालों में कोविड टेस्ट फ्री होता है।

विज्ञापन
Punjab Corona Update Corona cases started increasing in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में कोरोना महामारी ने एक बार फिर पैर पसारने लगी है। पहले जहां पूरे राज्य में रोजाना 20 से 25 लोग महामारी से संक्रमित हो रहे थे वहीं, अब यह आंकड़ा 40 पार कर गया है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 291 पहुंच गई है। इसके अलावा कुछ जिलों में गंभीर लोगों की जान तक गई है। लुधियाना, जालंधर और मोहाली जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं।

विज्ञापन


इसके बाद अब सेहत विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग की तरफ से सभी जिलों को हिदायत दी है कि जो भी खांसी, जुखाम या बीमार मरीज आते हैं, उनके जरूरी है तो कोविड जांच की जाए, ताकि महामारी को आसानी से काबू किया जा सके। इसके अलावा टीकाकरण की मुहिम भी लगातार चल रही है। पंजाब सरकार कोरोना संक्रमण को गंभीरता से ले रही है। इसके चलते लोगों को महामारी के प्रति आगाह किया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि वह खुद भी महामारी को लेकर गंभीरता दिखाएं। जहां तक हो सके घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने की आदत डालें। इसके साथ ही हाथ धोने को अपने जीवन का हिस्सा बना लें जबकि कोई कुछ समय से बीमार है तो वह पहल के आधार पर सरकारी अस्पताल में जाए।
विज्ञापन


सिविल सर्जन मोहाली डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राज्य के लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं। सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने पंजाब सेहत विभाग की तरफ से सारे पुख्ता इंतजाम किए गए है। सभी अस्पतालों में कोविड टेस्ट फ्री होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण में लोग नहीं दिखा रहे दिलचस्पी
भले ही सेहत विभाग की तरफ से कोविड टीकाकरण के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही टीकाकरण मुहिम के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग टीकाकरण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। सेहत विभाग के प्रयास के बाद भी यह आंकड़ा बढ़ नहीं रहा है। सीनियर डॉक्टर अमित चौधरी का कहना है कि कोरोना से बचाव में टीकाकरण बहुत जरूरी है। टीकाकरण के बाद कोई व्यक्ति संक्रमित हो जाता है तो उसे अस्पताल में ले जाने की नौबत नहीं आती है।
 

तारीख संक्रमित मरीज मौत
31 मार्च 41 01 लुधियाना
30 मार्च     59 01 लुधियाना
29 मार्च   62 01 जालंधर
28 मार्च   58    
27 मार्च 26  
26 मार्च 27  
25 मार्च 14  
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed