{"_id":"5f6e1ee628eb3f2f5b55ae4a","slug":"punjab-corona-update-1930-fresh-covid-19-positive-cases-and-68-deaths-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना ने ली 68 की और जान, अब तक 3134 की मौत, 1930 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना ने ली 68 की और जान, अब तक 3134 की मौत, 1930 नए पॉजिटिव मिले
Fri, 25 Sep 2020 10:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना से 68 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में कोरोना वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या 3134 पहुंच गई है। इसके अलावा 1930 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 107096 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1713652 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 107096 दर्ज की गई है। 84025 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 435 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 73 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। जालंधर में एक मरीज को गहन देखभाल कक्ष में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 702 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 357 और पटियाला में 307 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को अमृतसर में 11, होशियारपुर में 8, लुधियाना में 7, बठिंडा में 6, जालंधर में 6, पटियाला में 5, फाजिल्का में 3, एसएएस नगर में 3, एसबीएस नगर में 3, संगरूर में 3, फिरोजपुर में 2, मोगा में 2, मुक्तसर में 2, रोपड़ में 2, तरनतारन में 2, फतेहगढ़ साहिब में 1, गुरदासपुर में 1 और पठानकोट में 1 की संक्रमण से मौत हो गई। सूबे में पांच ऐसे मरीज मिले हैं, जिनके संक्रमण का स्रोत पंजाब के बाहर का है।
इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन