फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab constitutes three member SIT to probe Singhu border killing

सिंघु बॉर्डर हत्याकांड: पंजाब पुलिस भी करेगी जांच, गठित की तीन सदस्यीय एसआईटी, एडीजीपी वरिंदर कुमार होंगे प्रमुख

Wed, 20 Oct 2021 04:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Oct 2021 04:30 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की एसआईटी सिंघु बॉर्डर हत्या मामले की जांच करेगी। बुधवार को पंजाब पुलिस ने तीन सदस्यी एसआईटी का गठन कर दिया है। लखबीर हत्याकांड को लेकर पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और सुनील जाखड़ बड़ी आशंका जता चुके हैं। 

विज्ञापन
Punjab constitutes three member SIT to probe Singhu border killing
मृतक लखबीर और गम में डूबी पत्नी जसप्रीत। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

सिंघु बॉर्डर पर हुई लखबीर सिंह हत्या मामले की जांच पंजाब की एसआईटी करेगी। लखबीर सिंह की बहन द्वारा लगाए आरोपों की जांच के लिए पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के निर्देश पर डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने बुधवार को विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया।

विज्ञापन


एसआईटी का गठन इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के एडीजीपी-कम-डायरेक्टर वरिंदर कुमार की अध्यक्षता में किया गया है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी इंदरबीर सिंह और तरनतारन के एसएसपी हरविन्दर सिंह विर्क को एसआईटी का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: अब लखबीर के हाथ-पैर काटे जाने से पहले का वीडियो हुआ वायरल, निहंगों को बता रहा पैसे देने की बात 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला तरनतारन के कसेल गांव निवासी राज कौर (इस समय चीमा कलां की निवासी) ने आरोप लगाया था कि उसके भाई लखबीर सिंह को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बहकाकर सिंघु (नई दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) ले जाया गया, जहां कुछ निहंग सिंहों ने 15 अक्तूबर को बेअदबी के आरोप में उसका कत्ल कर दिया। बुधवार को एसआईटी गठित किए जाने के जारी आदेश में कहा गया है कि एडीजीपी-कम-डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन वरिंदर कुमार जरूरत पड़ने पर जांच के लिए राज्य में तैनात अन्य किसी भी पुलिस अधिकारी की सेवाएं ले सकते हैं। इस संबंध में वह पंजाब पुलिस के किसी भी अन्य विंग/यूनिट की सहायता और सहयोग लेने के लिए समर्थ हैं।

हत्याकांड पर उठने लगे सवाल
कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने लखबीर की हत्या मामले में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों पर शक जताया। उन्होंने हत्याकांड में इन एजेंसियों का हाथ होने की आशंका जताई है। जाखड़ ने कहा कि मोदी सरकार सिखों व निहंगों के बीच फूट डालने की साजिश रच रही है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ वायरल हुई तस्वीरों का हवाला दिया और कहा कि केंद्र सरकार पंजाब में शांति भंग करने की साजिश में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed