फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress will be promoted many leader

गुटबाजी खत्म करने को कांग्रेस चलेगी ये बह्मास्त्र

Fri, 21 Mar 2014 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Mar 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
Punjab Congress will be promoted many leader

कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को खत्म करने के लिए चुनाव से पहले कई लोगों को पदों से नवाजा जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी के खिलाफ बगावत के बाद बनाई गई ग्रीवांसेज कमेटी ने अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है।

विज्ञापन


जिसमें कई मौजूदा पदाधिकारियों को प्रमोट करने की सिफारिश की गई है। साथ ही कई नए लोगों को कार्यकारिणी में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है।

नए पदाधिकारियों का ऐलान संभव

Punjab Congress will be promoted many leader

माना जा रहा है कि टिकटों के ऐलान के तुरंत बाद हाईकमान इस पर फैसला करेगा। दो-तीन दिन के अंदर ही नए पदाधिकारियों का ऐलान संभव है।

प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा ने दिसंबर-13 में अपनी जंबो कार्यकारिणी का ऐलान किया था। उसके साथ ही बगावत शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने इस्तीफे दिए।

जिसके बाद मोहिंदर सिंह केपी की अगुवाई में ग्रीवांसेज कमेटी गठित की गई। जिसने पहले दिल्ली में, फिर जिलों में जाकर नाराज लोगों का पक्ष सुना। उसके बाद अपनी रिपोर्ट पंजाब प्रभारी शकील अहमद को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा हलका वार रिपोर्ट तैयार

Punjab Congress will be promoted many leader

चुनावों के मद्देनजर कमेटी ने लोकसभा हलका वार अपनी रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें इस बात का ध्यान रखा गया है कि जिस हलके में ज्यादा नाराजगी है, वहां के ज्यादा लोगों को एडजस्ट करके राजी कर लिया जाए।

सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने चालीस से ज्यादा मौजूदा पदाधिकारियों को प्रमोट करने की सिफारिश की है। वहीं, पचास से ज्यादा नए लोगों को पद देने को कहा है। दो जिला प्रधानों को बदलने की भी सिफारिश की गई है।

महिला कांग्रेस को भी कमेटी में बीस पद देने की सिफारिश की गई है। कमेटी की सदस्य मालती थापर ने कहा कि रिपोर्ट शकील अहमद को सौंपी गई है, जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन

पहले ही बनी थी जंबो कार्यकारिणी

Punjab Congress will be promoted many leader

प्रताप बाजवा ने पहले ही जंबो कार्यकारिणी बनाई थी। जिसमें 14 उपप्रधान, 35 महासचिव, 61 सचिव शामिल थे। 148 लोगों को कार्यकारिणी का मेंबर बनाया गया था। जबकि, 34 सीनियर नेताओं को परमानेंट इनवाइटी बनाया गया था, जिनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल थे। इसके साथ ही 27 जिला प्रधान भी नियुक्त किए गए थे।

खैहरा ने जेटली को दी बहस की चुनौती

Punjab Congress will be promoted many leader

कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैहरा ने अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली को पंजाब के मुद्दों पर बहस की चुनौती दी है।

खैहरा ने सवाल किया है कि कच्छ के पचास हजार सिख किसानों को उजाड़ने के मामले में मोदी सरकार ने एसएलपी वापस क्यों नहीं ली। जबकि भाजपा के प्रधानमंत्री कैंडिडेट नरेंद्र मोदी इसका आश्वासन दे चुके हैं।

अकालियों ने संविधान में संशोधन कर सिख को अलग धर्म मानने की मांग की है। क्या मोदी इसके पक्ष में हैं या समझते हैं कि सिख, हिंदू धर्म का ही हिस्सा है। चंडीगढ़ को पंजाब को देने के मामले में जेटली की क्या राय है। खैहरा ने नदियों केपानी के वितरण पर भी जेटली की राय पूछी है। खैहरा ने ऑपरेशन ब्लू स्टार सहित कई मुद्दों पर जेटली से सवाल किए हैं। जिनमें आनंदपुर साहिब प्रस्ताव, सेना में सिखों का कोटा बढ़ाना, चार राज्यों में पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा देना शामिल है। खैहरा ने चुनौती दी कि जेटली इन मुद्दों पर खुली बहस करें। साथ ही वादा करें कि सांसद बनने पर इन्हें पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed