फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab congress state president captain amrinder singh will release uncensored udta punjab movie

हौंसला देखिए, बिना सेंसर कट 'उड़ता पंजाब' रिलीज करेगा ये शख्स

Fri, 10 Jun 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jun 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
punjab congress state president captain amrinder singh will release uncensored udta punjab movie
शाहिद कपूर की मूवी उड़ता पंजाब पर विवाद - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के इस शख्स का हौंसला देखिए। ये बिना सेंसर कट के विवाद में चल रही मूवी 'उड़ता पंजाब' को रिलीज करेगा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया है कि वह फिल्म उड़ता पंजाब की अन-सेंसर्ड कॉपी रिलीज करेंगे। फिल्म की रिलीज 17 जून को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


कैप्टन इसी दिन कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया के हलके मजीठा में इस फिल्म का प्रदर्शन करेंगे। कैप्टन ने कहा है कि मैक्सिको की तर्ज पर मजीठा पंजाब में नशे के कारोबार का केंद्र बन चुका है। इसका नाम चिट्टा के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा है, जिसने पंजाब की नई पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन


इसीलिए उन्होंने यहां फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है। कैप्टन ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और एकता कपूर को पत्र लिखकर उनसे अन-सेंसर्ड कॉपी मुहैया कराने की अपील की है। ताकि वह तय तारीख पर फिल्म रिलीज कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पंजाब की कड़वी सच्चाई को लाना चाहते हैं सामने

punjab congress state president captain amrinder singh will release uncensored udta punjab movie
बेटे रणइंदर सिंह पर लगे आरोपों को कैप्टन ने नकारा - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने वीरवार को कहा कि मजीठा में फिल्म रिलीज करने के पीछे उनकी मंशा अकाली-भाजपा गठबंधन को यह बताना है कि वे सच दबाने की चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, वह उससे पर्दा उठा कर ही रहेंगे। पत्र में उन्होंने कहा है कि वह पंजाब की कड़वी सच्चाई को सामने लाना चाहते हैं।

उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी के संवैधानिक अधिकार पर जोर दिया है। आरोप लगाया है कि अकालियों के इशारे पर भाजपा सेंसर बोर्ड का प्रयोग कर सच्चाई पर पर्दा डालना चाहती है। कैप्टन ने पत्र में स्पष्ट किया है कि अन-सेंसर्ड फिल्म रिलीज करने के मामले की सारी कानूनी जिम्मेदारी सिर्फ उनकी होगी।

किसी भी कानूनी उलझन केलिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। कैप्टन ने कहा है कि सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पहलाज निहलानी अपने तर्कहीन व्यवहार से भाजपा केप्रति अपनी ईमानदारी को यकीनी बनाए हुए हैं। जिन्होंने फिल्म निर्माताओं पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed