{"_id":"5032b4e8695ec8cab889b5ae11334f6f","slug":"punjab-congress-ready-for-assmembly-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस सेशन के लिए कांग्रेस तैयार, इन मुद्दों पर घिरेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस सेशन के लिए कांग्रेस तैयार, इन मुद्दों पर घिरेगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस ने विधानसभा सेशन की पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी ने सरकार को घेरने के लिए मुद्दे भी चिन्हित कर लिए हैं। सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई। इसमें सदन में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
चन्नी ने बताया कि बिगड़ी कानून-व्यवस्था, किसानों की आत्महत्या, कल्याण स्कीमें बंद होना, बेरोजगारी, नशे, उद्योग बंद होना और आर्थिक मंदी जैसे मुद्दे पार्टी जोरदार ढंग से उठाएगी। विपक्ष को ज्यादा से ज्यादा समय देने के लिए वह स्पीकर से संपर्क करेंगे, ताकि राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हो सके।
विज्ञापन
सेशन कम से कम 25 दिन का होना चाहिए, ताकि लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सके। चन्नी ने कहा कि यह विधायकों की पहली बैठक है, आगे भी बैठकें की जाएंगी। बैठक में चार प्रस्ताव पास किए गए। मनरेगा स्कीम के दस साल पूरे होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
साथ ही पंजाब के लिए स्कीम के तहत फंड न जारी करने की निंदा की गई। कांग्रेस ने मांग की कि मनरेगा वर्करों को पक्के तौर पर रोजगार दिया जाए। पार्टी ने कहा कि लोगों को कई महीनों से आटा-दाल नहीं मिला है। 4.5 लाख नीले कार्ड धारकों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए।
आत्महत्या करने वाले किसानों और मजदूरों के प्रति सरकार का रवैया असंवेदनशील है। दलित अत्याचार की भी निंदा की गई। बैठक में भारत भूषण आशू, नवतेज चीमा, साधू सिंह धरमसोत समेत अन्य विधायक मौजूद थे।