फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress President Navjot Sidhu Shares Photo with Cricketer Harbhajan Singh

अटकलें: हरभजन सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा, नवजोत सिद्धू ने शेयर की 'संभावना भरी तस्वीर'

Wed, 15 Dec 2021 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 04:34 PM IST
सार

इस बार भज्जी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसकी वजह बनी है पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की तरफ से ट्वीट की गई एक तस्वीर।

विज्ञापन
Punjab Congress President Navjot Sidhu Shares Photo with Cricketer Harbhajan Singh
हरभजन सिंह के साथ नवजोत सिद्धू। - फोटो : twitter @sherryontopp

विस्तार

प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह के राजनीति में आने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार भज्जी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसकी वजह बनी है पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की तरफ से ट्वीट की गई एक तस्वीर। भज्जी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सिद्धू ने इसे संभावनाओं से भरी तस्वीर बताया है।

विज्ञापन


इससे पहले क्रिकेटर हरभजन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अफवाहें उड़ी थी। जिसके बाद खुद हरभजन सिंह को सामने आना पड़ा था। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों को झूठा बताया था। इससे पहले हरभजन की 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हुई थीं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



जालंधर के रहने वाले हरभजन सिंह जल्द ही क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास लेने वाले हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही राजनीति में कदम रखेंगे। इन सबके बीच पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर दी है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है कि संभावनाओं से भरी तस्वीर... चमकते सितारे भज्जी के साथ। इसके बाद सियासी गलियारों में क्रिकेटर हरभजन सिंह की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक न तो कांग्रेस की ओर से और न ही हरभजन सिंह की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।

हरभजन सिंह अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग की एक बड़ी फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ के अहम सदस्य के रूप में नजर आएंगे। 41 साल के हरभजन ने पिछले आईपीएल के पहले चरण में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से कुछ मुकाबले खेले थे लेकिन लीग के यूएई चरण में एक भी मैच नहीं खेला। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed