फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress President Navjot Sidhu Comments On Delhi CM Arvind Kejriwal

नवजोत सिद्धू का पलटवार: जैन मुनि का वीडियो शेयर किया, बोले- केजरीवाल साहब ध्यान से सुनिए

Thu, 02 Dec 2021 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/गुरदासपुर
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/गुरदासपुर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 03:01 PM IST
सार

नवजोत सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर जैन मुनि का एक वीडियो शेयर कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। 
 

विज्ञापन
Punjab Congress President Navjot Sidhu Comments On Delhi CM Arvind Kejriwal
नवजोत सिद्धू और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बयानबाजियों का दौर तेज हो गया है। सबसे ज्यादा बयानबाजियां इस समय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच हो रही हैं। ताजा बयान पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की तरफ से आया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर जैन मुनि परम्पराचार्य श्री प्रज्ञसागर मुनि महाराज का एक वीडियो शेयर कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। सिद्धू ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल को ये बात सुननी चाहिए। दुनिया में सुधार की संभावना सबसे बड़ी संभावना है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

 

 

पंजाब में किसानी व नौजवानी को बचाने की आवश्यकता: सिद्धू 

पंजाब विधानसभा चुनाव की भले ही घोषणा बाकी मगर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। कादियां के दाना मंडी काहनूवान में विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने एक चुनावी रैली की। रैली की अध्यक्षता कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में किसानी व नौजवानी को बचाने की आवश्यकता है। अगर ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करते हैं तो वे युवाओं को रोजगार प्रदान कर और किसानों को सहकारी प्रणाली के तहत लाकर उन्हें कॉरपोरेट घरानों की बेड़ियों से मुक्त कर देंगे।


उन्होंने अकाली दल और आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि उनकी चौथी पीढ़ी कांग्रेस के साथ जुड़ी हुई है। हलका काहनूवान व कादियां में हमेशा ही लोगों ने बाजवा परिवार को बड़ी जीत व सम्मान दिया है।

सुखविंदर सिंह डेनी, विधायक बलविंदर सिंह लाडी, विधायक संतोख सिंह ने भी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर एसएस बोर्ड के सदस्य भुपिंदरपाल सिंह विट्टी, पूर्व मंत्री सुशीला महाजन, मनोहर लाल सुरीला, पूर्व मंत्री रमन भल्ला, पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता कंवर प्रताप सिंह बाजवा, अर्जन प्रताप सिंह बाजवा, बलविंदर सिंह भिंदा, पूर्व प्रदेश डेलीगेट सुखदेव सिंह हैपी, सुखप्रीत सिंह रियाड़, सुखदेव सिंह, भगवंत सिंह बाजवा, आफताब सिंह, हरबंस सिंह, चेयरमैन अंग्रेज सिंह, पीए दलजीत सिंह और रघबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed