{"_id":"65af6325f3635691bc0de9c3","slug":"punjab-congress-parliamentary-level-worker-meeting-in-patiala-navjot-sidhu-not-invited-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस की रार: पटियाला में कार्यकर्ता बैठक कर प्रत्याशी तलाशेगी कांग्रेस, नवजोत सिद्धू को बुलावा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस की रार: पटियाला में कार्यकर्ता बैठक कर प्रत्याशी तलाशेगी कांग्रेस, नवजोत सिद्धू को बुलावा नहीं
Tue, 23 Jan 2024 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:29 PM IST
सार
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पिछले कुछ दिनों से पार्टी के निर्देशों को दरकिनार का रैलियों का आयोजन कर रहे हैं। कांग्रेस के कई नेता इस पर आपत्ति जता चुके हैं। पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग कह चुके हैं कि पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ अवश्य ही कार्रवाई होगी। पार्टी में अनुशासन बनाए रखना उनका काम है।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस ने आज पटियाला में तीन दिवसीय संसदीय स्तर की कार्यकर्ता बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम पर मंथन हो रहा है।
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा और कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु बैठक में आए हैं। वहीं नवजोत सिद्धू को इस बैठक में शामिल होने का बुलावा नहीं दिया गया है। नवजोत सिद्धू के करीबी मनसिमरत सिंह शैरी रियाड़ ने इसकी पुष्टि की है।
पटियाला स्थित कम्युनिटी हॉल में पटियाला लोकसभा सीट को लेकर विचार विमर्श होगा। उसके बाद दोपहर एक बजे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद संगरूर में पटियाला रोड स्थित जेजी रिजार्ट में संगरूर लोकसभा सीट को लेकर बुलाई गई बैठक में विचार-विमर्श होगा।