फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress official Twitter handle hacked

निशाना: पंजाब कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक, बैकग्राउंड की फोटो बदली, एक घंटे में हुई 100 से ज्यादा पोस्ट

Mon, 11 Apr 2022 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 11:09 AM IST
सार

पिछले दो दिन से हैकर्स प्रतिष्ठित संस्थानों को अपना निशाना बना रहे है। शनिवार को यूपी सीएम ऑफिस का अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद मौसम विभाग का भी अकाउंट हैक किया गया।

विज्ञापन
Punjab Congress official Twitter handle hacked
पंजाब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हैकर्स ने  हैंडल की डीपी रिमूव कर दी है। वहीं बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदल दी गई है। इसके साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके कई सारे ट्वीट भी कर दिए हैं। हैकर्स ने हैंडल को हैक करके इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी है। इसमें एक पिन किया गया संदेश दिखाई दे रहा है जो किसी एनएफटी ट्रेडिंग से जुड़ा है। हैकर्स ने लगभग 45 मिनट में 100 से अधिक ट्वीट पोस्ट किए। इनमें कई खातों को टैग किया गया। इनमें से अधिकतर एनएफटी और क्रिप्टो करेंसी से जुड़े हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


पिछले दो दिन से हैकर्स प्रतिष्ठित संस्थानों को अपना निशाना बना रहे है। शनिवार को यूपी सीएम ऑफिस का अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद मौसम विभाग का भी अकाउंट हैक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर ने यूजीसी हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदलने के साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके सैकड़ों ट्वीट भी कर दिए। अब सोमवार सुबह पंजाब कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed