फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress MP Partap Singh Bajwa advises Navjot Singh Sidhu

पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह: प्रताप बाजवा ने सिद्धू को दी सलाह... शीर्ष पर पहुंचने में वक्त तो लगता है

Fri, 18 Jun 2021 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Jun 2021 02:20 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े पंजाब की सियासत रोज नए रंग बदल रही है। सत्ताधारी कांग्रेस तो अपनी पार्टी में ही अंतर्कलह से जूझ रही है। राजनीति के पुराने खिलाड़ी कैप्टन अमरिंदर सिंह को नवजोत सिद्धू से चुनौती मिल रही है। विवाद बढ़ा तो मामला हाईकमान तक गया। नए पुराने साथियों को साधने के कई फार्मूले पर कांग्रेस हाईकमान काम कर रहा है। इस बीच कैप्टन को अपने पुराने विरोधियों का भी साथ मिलने लगा है। 

विज्ञापन
Punjab Congress MP Partap Singh Bajwa advises Navjot Singh Sidhu
कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ सांसद प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह पर पार्टी हाईकमान एक दो दिन में बड़ा निर्णय ले सकता है। कैप्टन के खिलाफ खड़े नवजोत सिद्धू पर हाईकमान कुछ मेहरबानी के मूड में है। इस बीच कैप्टन के धुर विरोधी और कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने नवजोत सिद्धू को एक सलाह दी है। बाजवा ने कहा कि जब नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में आ रहे थे तो पार्टी के कई वरिष्ठ लोगों ने इसमें रुकावट डाली थी। उस समय उन्होंने सिद्धू की सिफारिश की थी। अब पार्टी हाईकमान और कार्यकर्ता चाहते हैं कि सिद्धू को अहम रोल दिया जाए, लेकिन मेरा मानना है कि शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए कुछ वक्त भी चाहिए। 
विज्ञापन

 

बाजवा ने कहा कि पार्टी में आने के बाद कुछ समय दीजिए। जो भी रोल पार्टी देती है, आप उसे निभाएं। तीन सदस्यीय कमेटी के साथ ये सारी बात स्पष्ट हो चुकी है। वे ये बिल्कुल नहीं कहते कि सिद्धू को कोई जिम्मेदारी न दी जाए लेकिन पार्टी में जो लोग लंबे समय से हैं और पार्टी के वफादार हैं, उनको भी मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगातार दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस के विधायकों की शिकायतें सुनीं। कैप्टन ने बुधवार को 16 विधायकों को बुलाया था जबकि गुरुवार को 12 विधायकों को सिसवां स्थित अपने आवास पर दोपहर के खाने पर बुलाया और उनकी नाराजगी दूर की। इनमें दलित समुदाय के नेता भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed