{"_id":"66aa01e78694b92a960d428d","slug":"punjab-congress-mla-sukhpal-khaira-demands-sukhbir-badal-should-be-given-more-punishment-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की मांग- अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल को माफी से बढ़कर सजा दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की मांग- अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल को माफी से बढ़कर सजा दी जाए
Thu, 01 Aug 2024 09:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 09:36 AM IST
सार
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में प्रदेश की भगवंत मान सरकार भी सुखबीर सिंह बादल से एक कदम आगे है।
विज्ञापन
सुखपाल खैरा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल हिंद कांग्रेस किसान सेल के अध्यक्ष और भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि डेरा सिरसा से जुड़े रहे प्रदीप कलेर ने जो अंदरूनी राज उजागर किए हैं, उससे यह साबित हो गया है कि डेरा सिरसा को माफी मामले का ड्रामा सुखबीर सिंह बादल ने रचा है।
उन्होंने कहा कि उस समय अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों पर दबाव डालकर डेरा प्रमुख के लिए माफीनामा तैयार कराया गया था। कांग्रेस नेता खैरा ने कहा कि उस समय राज्य में अकाली दल की सरकार थी जिसे पंथक और सिखों का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी माना जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी साजिश रचने के लिए जिम्मेदार सुखबीर सिंह बादल के लिए सिर्फ माफी ही काफी नहीं होगी। अगर सिख पंथ में कोई और सजा हो तो उन्हें दी जानी चाहिए।
खैरा ने कहा कि मामले को लगभग नौ वर्ष बीत चुके हैं, बागी अकालियों को देर से ही सही होश आया है। उन्हें पहले बोलना चाहिए था। बुधवार को सुनाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुनाम के अध्यक्ष व पार्षद मनप्रीत सिंह मनी बडैच के घर पहुंचे कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में प्रदेश की भगवंत मान सरकार भी सुखबीर सिंह बादल से एक कदम आगे है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिजली संकट चरम पर है, राज्य की सरकार बिजली संकट के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
खैरा ने 100 फीसदी नहरी पानी देने के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार झूठ बोल रही है, नहरी विभाग के पटवारियों और अधिकारियों पर 100 फीसदी झूठी रिपोर्ट बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस मौके पर रिंपल धालीवाल, गीता शर्मा, पवनजीत सिंह हंझरा, सुरिंदर सिंह भरूर, जगदेव सिंह दौला सिंह वाला, जसपाल सिंह जोरा माजरा, किरनजीत सिंह मीठा, मनजीत सिंह सिद्धू, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, प्रमोद अवस्थी, शशि अग्रवाल, जसवंत सिंह भाम आदि उपस्थित थे।