कांग्रेसी 27 को दिल्ली में खोलेंगे भाजपा की पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी 27 जनवरी को दिल्ली में भाजपा की पोल खोलने जा रहे हैं। ऐसा करने जा रहे हैं पंजाब के कांग्रेसी नेता। विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील जाखड़, विधायक व पार्टी पदाधिकारी जंतर मंतर में 27 जनवरी को धरना देंगे। धरना देकर वे दिल्ली में बसे पंजाबियों को नशे में बर्बाद हो रही पंजाब की युवा पीढ़ी का दर्द समझाएगी।
जाखड़ के इस सुझाव पर मोहर लगाते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी कांग्रेस नेता जंतर मंतर पर पहुंच कर अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की पोल खोलेंगे। जंतर मंतर पर धरना देकर लोगों को बताया जाएगा कि किस प्रकार भाजपा अकाली दल के साथ मिलकर नशे का कारोबार कर रही है।
मोदी और शाह पर साधा जाएगा निशाना
जाखड़ ने यह फार्मूला अमृतसर में कैप्टन की ओर से राज्य में बढ़ रहे नशा के अवैध कारोबार के खिलाफ आयोजित की गई ललकार रैली के दौरान सुझाया है।
जाखड़ ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया, स्वर्ण सिंह फिल्लौर, अविनाश चंद्र जैसे लोगों का संबंध ड्रग माफिया जगदीश भोला व सत्ता जैसे तस्करों के साथ है।
नशे के व्यापारियों के पीछे अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार खड़ी है। पंजाब की जनता ने 2017 में कांग्रेस पार्टी को बागडोर सौंपी तो एक महीने के भीतर नशा समाप्त कर दिया जाएगा।
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात पर पंजाब के बच्चों के भविष्य के प्रति चिंतित हैं। वहीं नशे के मुद्दे पर बिक्रम सिंह मजीठिया से इस्तीफा मांगने वाले भाजपाई विधानसभा में उनका समर्थन करते हैं।