फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress Leader Sunil Jakhar Targets On UP Government

प्रियंका की गिरफ्तार पर संग्रामः सुनील जाखड़ बोले-यूपी में सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा

Sat, 20 Jul 2019 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मुक्तसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मुक्तसर Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Punjab Congress Leader Sunil Jakhar Targets  On UP Government
प्रियंका गांधी और सुनील जाखड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई घटना की सख्त निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के बाद भी भाजपा गांधी परिवार के नाम से ही इतनी भयभीत है कि प्रियंका गांधी को लोगों के दुख में शामिल होने से भी रोका जा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी बयान में सुनील जाखड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या हो जाती है और जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां पीड़ित परिवारों को मिलने जाना चाहती हैं तो भाजपा की प्रदेश सरकार उन्हें रोकने के लिए गिरफ्तार करके लोकतंत्र की हत्या कर रही है। 

विज्ञापन

किसी के दुख में शामिल होना कोई गुनाह नहीं है। कांग्रेस नेता कानून का सम्मान करके अकेले ही परिवारों से मिलने जाना चाहती थीं लेकिन योगी सरकार ने उनको रोक कर सिद्ध कर दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार वहां हो रही मानवीय अधिकारों के हनन को जग जाहिर नहीं होने देना चाहती। जाखड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं और राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही है।

कांग्रेसियों ने लगाया जाम 
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने मिनी सचिवालय के पास कोटकपूरा बाईपास पर बने पार्टी दफ्तर के सामने जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर रोष जताया। कांग्रेसियों का प्रदर्शन तीन बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े चार बजे तक चलता रहा।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी मिनी सचिवालय पहुंचे जहां प्रशासन को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा। पूर्व विधायक करन कौर बराड़, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरचरन बराड़, यूथ अध्यक्ष सिमरजीत सिंह भीना बराड़, ब्लॉक अध्यक्ष भिंदर शर्मा, पार्षद बिट्टा गिल, गुरदास बधाई और बादल सिंह मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed