{"_id":"64be1c870b282ff39b0d94c6","slug":"punjab-congress-leader-navjot-sidhu-comment-on-delhi-ordinance-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के समर्थन में सिद्धू!: कांग्रेस नेता ने कहा-चुनी हुई सरकारों को खत्म करने की साजिश रच रहा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के समर्थन में सिद्धू!: कांग्रेस नेता ने कहा-चुनी हुई सरकारों को खत्म करने की साजिश रच रहा केंद्र
Mon, 24 Jul 2023 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:09 PM IST
सार
नवजोत सिद्धू का कहना है कि जहां कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं, वे उनके साथ हैं। सिद्धू ने कहा कि आज देश में तानाशाह शक्तियों का राज चल रहा है। जिससे लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस ने लुधियाना में किया सत्याग्रह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आ गए हैं। दिल्ली अध्यादेश पर सिद्धू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। लुधियाना में सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार का शीर्ष नेतृत्व तानाशाह हो गया है। मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार हटाना हो, या दिल्ली-पंजाब की चुनी सरकार। गवर्नर द्वारा जानबूझ का सरकार के काम में अड़ंगा डाला जा रहा है। यह तानाशाह रवैया नहीं तो और क्या है? उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना शर्मसार करने वाली घटना है। लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवानों से भद्दी हरकत करने वाले भाजपा नेता पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये आई 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, फिरोजपुर में पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन
आप से गठबंधन पर भी अलग सुर
एनडीए के खिलाफ I.N.D.I.A. के गठन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा था कि पंजाब में आप से कोई गठबंधन नहीं हुआ है और न ही होगा। दूसरी ओर नवजोत सिद्धू का कहना है कि जहां कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं, वे उनके साथ हैं। सिद्धू ने कहा कि आज देश में तानाशाह शक्तियों का राज चल रहा है। जिससे लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। संविधान खतरे में है। I.N.D.I.A. जैसे गठबंधन दल का सामने आना तानाशाही शक्तियों को खत्म करने के लिए है। संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए जो भी लोग व दल साथ आ रहे हैं उनको साथ लेकर चलना कोई गुनाह नहीं है। वह कांग्रेस आलाकमान के साथ है और साथ चलेंगे।
सिद्धू ने कहा कि विपक्ष को कुचल जा रहा है। ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र काम कर रहा है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। सिद्धू ने कहा कि देश में बन रहा I.N.D.I.A. गठबंधन और खास कर राहुल गांधी देश की आवाज बन गए हैं। भाजपा व एनडीए भयभीत हैं। लोगों के समर्थन से इंडिया गठबंधन एनडीए को सत्ता से हटा देगा।
वहीं सिद्धू ने बाढ़ से हुए नुकसान पर पंजाब सरकार को घेरा और कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान बाढ़ आने पर फोटो सेशन करने में बिजी रहे। पंजाब का नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि वे रेत माफिया, बजरी माफिया, केबल माफिया खत्म करने के दावे कर रहे थे। उक्त सारे माफिया पंजाब को लूट रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि पंजाब की जनता सीएम मान को देख रही है। जनता उसका समय पर माकूल जवाब देगी।