फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Two smugglers arrested with 20 kg heroin brought from Pakistan via drone

Punjab: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये आई 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, फिरोजपुर में पुलिस की कार्रवाई

Mon, 24 Jul 2023 12:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 12:59 AM IST
सार

गांव हस्ता कला में पुलिस ने कार्रवाई की है। तस्कर  गिराई गई हेरोइन लेकर जा रहे थे। फाजिल्का पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Punjab: Two smugglers arrested with 20 kg heroin brought from Pakistan via drone
सांकेतिक तस्वीर drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए फाजिल्का (फिरोजपुर) क्षेत्र के सीमांत गांव हस्ता कलां में पहुंची हेरोइन की खेप लेकर बाइक पर लौट रहे दो तस्करों को पुलिस ने काबू किया है। तलाशी लेने पर इनके पास से बीस किलो हेरोइन बरामद हुई है। फाजिल्का पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि सरहद पार तस्करी करने वालों को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने दो तस्करों को 20 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर पाकिस्तान स्थित तस्करों की नशा तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान फाजिल्का के लखमीर कर उताड़ के रहने वाले सुबेग सिंह और फाजिल्का के गांव मानसा के संदीप सिंह उर्फ सीप्पा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की बड़ी खेप गांव हस्ता कलां पहुंची है। खेप को तस्कर आगे सप्लाई करने के प्रयास में है। इस सूचना के आधार पर एसएसओसी फाजिल्का की पुलिस टीम ने फाजिल्का के गांव राणों के पास हसता के रोड पर एक व्यापक कार्रवाई की, जहां मुलाजिमों को सरहद पर ड्रोन के जरिये फेंकी नशे की खेप मिलने का अंदेशा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर नशा तस्करों ने मौके से बाइक पर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने झड़प के बाद आरोपियों को काबू कर लिया और उनसे बरामद 10 पैकटों में कुल 20 किलो हेरोइन बरामद हुई।


इस मौके पर सहायक इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस ( एआईजी) एसएसओसी फाजिल्का लखबीर सिंह ने बताया कि इस माड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed