{"_id":"6130902d8ebc3e7a274b90b6","slug":"punjab-congress-in-charge-harish-rawat-denies-any-discussion-on-punjab-cabinet-reshuffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में घमासान: हरीश रावत ने भी माना-सब ठीक नहीं है, पर कैबिनेट में फेरबदल पर चर्चा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में घमासान: हरीश रावत ने भी माना-सब ठीक नहीं है, पर कैबिनेट में फेरबदल पर चर्चा नहीं
Thu, 02 Sep 2021 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:22 PM IST
सार
हरीश रावत ने बुधवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलकर नाराज चल रहे विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि कुछ और प्रमुख मुद्दों को भी हल करने के लिए अमरिंदर को कहा गया है। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रदेश प्रभारी हरीश रावत लगातार सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू के बीच तालमेल बैठाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अब उन्होंने भी पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक न होने की बात मान ली है। रावत ने कहा कि वे यह नहीं कह सकते कि सब ठीक है लेकिन प्रयास जारी है। साथ ही उन्होंने पंजाब कैबिनेट में फेरबदल पर किसी तरह की चर्चा से भी इनकार किया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब प्रभारी हरीश रावत के बीच मैराथन बैठक हुई। बैठक में रावत ने मुख्यमंत्री को नाराज मंत्रियों और विधायकों से मिलकर उनकी शिकायतों को जल्द दूर करने की सलाह दी। इसके अलावा कृषि सुधार कानून, बिजली समझौते, नशा और बस परमिटों के मुद्दों को तत्काल हल करने को कहा।
विज्ञापन
सिसवां फार्म हाउस में कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि हाईकमान के 18 सूत्रीय एजेंडे पर मुख्यमंत्री से बात हुई है। अमरिंदर सिंह ने बताया है कि इन सभी मुद्दों पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा कैप्टन को नाराज चल रहे विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात कर मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि कुछ और प्रमुख मुद्दों को भी हल करने के लिए अमरिंदर को कहा गया है। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले हरीश रावत से कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी, विधायक राजा वड़िंग और मोहम्मद मुस्तफा ने मुलाकात की। मो. मुस्तफा ने कहा कि कांग्रेस में समस्या तो है, यदि मैं यह नहीं कहूंगा तो मैं झूठ बोल रहा हूं। इस मसले को हल करने के लिए मैंने सुझाव दिए गए हैं, यदि वह अमल में लाए जाते हैं तो सभी मुद्दे हल हो जाएंगे। राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब प्रभारी से सभी मुद्दों को लेकर बात हुई है। अभी तक मंत्रियों और विधायकों ने जो मुद्दे उठाए हैं, वे हल होने बेहद जरूरी हैं। इसके लिए सोनिया गांधी, फिर राहुल गांधी से बात कर हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन
I won't say all is well, but we are heading towards it. There was no discussion on reshuffle (Punjab cabinet): Punjab Congress in-charge Harish Rawat pic.twitter.com/BPrtKNA6dh
— ANI (@ANI) September 2, 2021विज्ञापन