फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab congress declared fourth list of candidate

पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, कैप्टन की लंबी से टिकट पक्की

Mon, 16 Jan 2017 09:29 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
Punjab congress declared fourth list of candidate
कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने वाली है पर कांग्रेस तीन सीटों पर अभी तक फैसला नहीं कर सकी है। मानसा, लुधियाना ईस्ट और अमृतसर साउथ पर सोमवार को भी कैंडिडेट का एलान नहीं हो सका। मानसा से कैप्टन के करीबी भरत इंदर सिंह चाहल अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं। लुधियाना ईस्ट से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी लड़ना चाहते हैं। जबकि, अमृतसर साउथ से अकाली दल से आए इंदरबीर सिंह बोलारिया प्रमुख दावेदार हैं।
विज्ञापन


आखिरी चुनाव नहीं लड़ सके लाल सिंह
प्रदेश कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह अपना आखिरी चुनाव नहीं लड़ सके। लाल सिंह खुद के लिए सन्नौर और बेटे रजिंदर सिंह के लिए समाना से टिकट मांग रहे थे। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह एक परिवार एक टिकट के फॉर्मूले पर अड़े रहे।
विज्ञापन


पहले लाल सिंह ने अपने बेटे को समाना से टिकट दिलवा दिया। उसके बाद भी वह आश्वस्त थे कि उन्हें सन्नौर से टिकट मिल जाएगा। लेकिन पार्टी ने वहां से समाना से टिकट के दावेदार हैरी मान को कैंडिडेट घोषित कर दिया। कुछ ही दिन पहले कांग्रेस भवन में कैप्टन ने कहा था कि यह उनका और लाल सिंह का आखिरी चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के उम्मीदवार

Punjab congress declared fourth list of candidate
कैप्टन अमरिंदर - फोटो : File Photo
कांग्रेस के उम्मीदवार

अमृतसर ईस्ट - नवजोत सिद्धू
भुलत्थ - रंजीत सिंह (गुरविंदर अटवाल की जगह)
फिल्लौर - बिक्त्रस्म चौधरी (करमजीत कौर चौधरी की जगह)
नकोदर - जगबीर सिंह बराड़
जालंधर नॉर्थ - अवतार सिंह संघेड़ा जूनियर (राजकुमार गुप्ता की जगह)
जालंधर कैंट - परगट सिंह
जगरांव - मलकीत सिंह दाखा (गेजा राम की जगह)
जलालाबाद - रवनीत सिंह बिट्टू
लंबी - कैप्टन अमरिंदर सिंह
सन्नौर - हरिंदर पाल सिंह हैरी मान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed