फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress Crisis: Captain Amarinder Singh to Meet Punjab Incharge Harish Rawat Today Live Update Navojt Sidhu

पंजाब संकट पर विराम: नवजोत सिद्धू के सिर पर पार्टी प्रधान का ताज सजना तय, जल्द होगी घोषणा

Sat, 17 Jul 2021 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Jul 2021 02:11 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच सियासी जंग थमने की उम्मीद जगने लगी है। शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। शनिवार को कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले। वहीं दिल्ली से लौटे नवजोत सिद्धू शनिवार को मंत्रियों के घर जाकर उनसे मिले।

विज्ञापन
Punjab Congress Crisis: Captain Amarinder Singh to Meet Punjab Incharge Harish Rawat Today Live Update Navojt Sidhu
नवजोत सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के विवाद का निपटारा हो गया है। पार्टी आलाकमान के करीबी सूत्रों के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की प्रदेश इकाई के मुखिया बनाए जाने की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धू के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार सुबह पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले। सीएम के फार्महाउस पर दोनों की बैठक के बाद कैप्टन ने कहा कि पंजाब प्रभारी से सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने दोहराया कि आलाकमान का हर फैसला मान्य होगा। कुछ मुद्दे हैं जिन्हें पार्टी प्रधान के ध्यान में लाने को कहा गया है। कैबिनेट मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा भी वहां मौजूद रहे।

वहीं दिल्ली से लौटे नवजोत सिद्धू शनिवार को अचानक पंचकूला पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सिद्धू ने जाखड़ को बड़ा भाई बताया और कहा वे हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते रहे हैं। जाखड़ से मुलाकात करने के बाद विधायक नवजोत सिद्धू मंत्रियों और विधायकों से मिलने निकल पड़े हैं। सबसे पहले वे सेक्टर 39 स्थित कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और कुलबीर सिंह जीरा से भी हुई है। दोपहर बाद नवजोत सिंह सिद्धू कुलबीर सिंह जीरा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित पार्टी विधायकों के साथ पटियाला में अपने आवास पर पहुंच गए हैं।



इनके अलावा लाल सिंह, बलबीर सिद्धू , दर्शन सिंह बराड़ और घुबाया से भी उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान सिद्धू काफी उत्साह में दिखे। सूत्रों के अनुसार, हाईकमान के आदेश पर ही सिद्धू उन नेताओं से मिल रहे हैं, जो उनके साथ काम करने को लेकर सहज हैं। वहीं हरीश रावत को कैप्टन को मनाने का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में देर शाम तक विवाद पर विराम लग सकता है।

पंजाब में जारी कांग्रेस के अंतर्कलह से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व असहाय दिख रहा है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की थी। बैठक में राहुल गांधी और पंजाब के प्रभारी हरीश रावत भी शामिल थे।

वहीं दूसरी तरफ पंजाब भाजपा के नेताओं ने शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। पंजाब भाजपा में भी इन दिनों किसान आंदोलन पर विद्रोही सुर उठने लगे हैंं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed