{"_id":"613a4ec28ebc3eb7cf49571a","slug":"punjab-congress-chief-navjot-singh-sidhu-said-nda-meaning-no-data-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू के ट्वीट का बदला रुख: अब केंद्र सरकार पर बोला हमला, लिखा- एनडीए का अर्थ- ‘नो डाटा अवेलेबल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू के ट्वीट का बदला रुख: अब केंद्र सरकार पर बोला हमला, लिखा- एनडीए का अर्थ- ‘नो डाटा अवेलेबल’
Thu, 09 Sep 2021 11:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:46 PM IST
सार
शुरुआत में तीन कृषि कानूनों का समर्थन करने को लेकर बादलों पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने लिखा- सुखबीर बादल ने जून 2020 में सर्वदलीय बैठक में कृषि कानूनों का समर्थन किया। प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत बादल ने सितंबर 2020 तक कृषि कानूनों के पक्ष में वीडियो बनाए। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार किसानों को फर्जी समर्थन देकर निजी मंडियों में कृषि कानून लागू किया।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट का रुख केंद्र की मोदी सरकार की ओर मोड़ दिया है। सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार को ‘नो डाटा अवेलेबल’(कोई डाटा उपलब्ध नहीं) सरकार की संज्ञा दी है। विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में मोदी सरकार द्वारा मामूली बढ़ोतरी किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए सिद्धू ने कहा कि एनडीए सरकार से कोई भी डाटा (आंकड़े) मांग लो, हमेशा यही जवाब मिलता है ‘नो डाटा अवेलेबल।’
विज्ञापन
गुरुवार को लगातार चार ट्वीट कर सिद्धू ने लिखा- एनडीए का अर्थ है कि किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों... आदि का ‘नो डाटा अवेलेबल’(कोई डाटा उपलब्ध नहीं है)। सरकार केवल अपने अमीर कारपोरेट दोस्तों के बारे में जानती है, जिनका कर्ज माफ किया जाता है, जिनके विमानों में यात्रा की जाती है और जो अपनी नीतियां बनाते हैं, जैसे कि तीन कृषि कानून, जिससे 0.1 फीसदी ही लाभान्वित होंगे, जबकि 70 फीसदी भारतीयों को लूटा जाएगा।
विज्ञापन
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के एनडीए सरकार के दावों को चुनौती देते हुए, सिद्धू ने एक अलग ट्वीट में लिखा- केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन गन्ने पर एफआरपी में 1.75 फीसदी (सिर्फ 5 रुपये), गेहूं पर एमएसपी में 2 फीसदी (सिर्फ 40 रुपये) की ही वृद्धि की। जबकि पिछले एक साल के दौरान डीजल के दाम में 48 फीसदी, डीएपी के दाम में 140 फीसदी, सरसों के तेल में 174 फीसदी, सूरजमुखी तेल में 170 फीसदी और एलपीजी सिलेंडर के दाम में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
‘नो डाटा अवेलेबल’ को ऐसे किया परिभाषित
नवजोत सिद्धू ने अपने ट्वीट में एनडीए पर निशाना साधते हुए ‘नो डाटा अवेलेबल’(कोई डाटा उपलब्ध नहीं) को दिलचस्प अंदाज में परिभाषित किया, जो इस प्रकार है
- किसानों की आय: ‘नो डाटा अवेलेबल’
- किसानों की आत्महत्या: ‘नो डाटा अवेलेबल’
- नौकरियां छिन जाना: ‘नो डाटा अवेलेबल’
- प्रवासी मजदूर: ‘नो डाटा अवेलेबल’
- अब एनडीए का अर्थ: ‘नो डाटा अवेलेबल’