फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab congress Chief Navjot Singh Sidhu said NDA meaning No Data Available

सिद्धू के ट्वीट का बदला रुख: अब केंद्र सरकार पर बोला हमला, लिखा- एनडीए का अर्थ- ‘नो डाटा अवेलेबल’

Thu, 09 Sep 2021 11:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Sep 2021 11:46 PM IST
सार

शुरुआत में तीन कृषि कानूनों का समर्थन करने को लेकर बादलों पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने लिखा- सुखबीर बादल ने जून 2020 में सर्वदलीय बैठक में कृषि कानूनों का समर्थन किया। प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत बादल ने सितंबर 2020 तक कृषि कानूनों के पक्ष में वीडियो बनाए। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार किसानों को फर्जी समर्थन देकर निजी मंडियों में कृषि कानून लागू किया।

विज्ञापन
Punjab congress Chief Navjot Singh Sidhu said NDA meaning No Data Available
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट का रुख केंद्र की मोदी सरकार की ओर मोड़ दिया है। सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार को ‘नो डाटा अवेलेबल’(कोई डाटा उपलब्ध नहीं) सरकार की संज्ञा दी है। विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में मोदी सरकार द्वारा मामूली बढ़ोतरी किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए सिद्धू ने कहा कि एनडीए सरकार से कोई भी डाटा (आंकड़े) मांग लो, हमेशा यही जवाब मिलता है ‘नो डाटा अवेलेबल।’

विज्ञापन

 
गुरुवार को लगातार चार ट्वीट कर सिद्धू ने लिखा-  एनडीए का अर्थ है कि किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों... आदि का ‘नो डाटा अवेलेबल’(कोई डाटा उपलब्ध नहीं है)। सरकार केवल अपने अमीर कारपोरेट दोस्तों के बारे में जानती है, जिनका कर्ज माफ किया जाता है, जिनके विमानों में यात्रा की जाती है और जो अपनी नीतियां बनाते हैं, जैसे कि तीन कृषि कानून, जिससे 0.1 फीसदी ही लाभान्वित होंगे, जबकि 70 फीसदी भारतीयों को लूटा जाएगा।
विज्ञापन


2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के एनडीए सरकार के दावों को चुनौती देते हुए, सिद्धू ने एक अलग ट्वीट में लिखा- केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन गन्ने पर एफआरपी में 1.75 फीसदी (सिर्फ 5 रुपये), गेहूं पर एमएसपी में 2 फीसदी (सिर्फ 40 रुपये) की ही वृद्धि की। जबकि पिछले एक साल के दौरान डीजल के दाम में 48 फीसदी, डीएपी के दाम में 140 फीसदी, सरसों के तेल में 174 फीसदी, सूरजमुखी तेल में 170 फीसदी और एलपीजी सिलेंडर के दाम में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नो डाटा अवेलेबल’ को ऐसे किया परिभाषित
नवजोत सिद्धू ने अपने ट्वीट में एनडीए पर निशाना साधते हुए ‘नो डाटा अवेलेबल’(कोई डाटा उपलब्ध नहीं) को दिलचस्प अंदाज में परिभाषित किया, जो इस प्रकार है

  • किसानों की आय: ‘नो डाटा अवेलेबल’
  • किसानों की आत्महत्या: ‘नो डाटा अवेलेबल’
  • नौकरियां छिन जाना: ‘नो डाटा अवेलेबल’
  • प्रवासी मजदूर: ‘नो डाटा अवेलेबल’
  • अब एनडीए का अर्थ: ‘नो डाटा अवेलेबल’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed