Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू बोले- सरकार बनते ही माफिया राज की होगी जांच, दायरे में अमरिंदर सिंह भी आएंगे
पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पंजाब में दोबारा सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से तिलहन, दलहन और मक्का की खरीद करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा है कि पंजाब में माफिया राज को खत्म किया जाएगा और जिन्होंने पंजाब को लूटा है, उनके खिलाफ जांच होगी। इस जांच के दायरे में कैप्टन भी आएंगे, जिन्होंने माफिया को संरक्षण दिया और उनके साथ गठजोड़ रखा। सिद्धू ने साफ कहा कि पंजाब में कैप्टन सरकार 75 व 25 के फार्मूले को लेकर चलती रही है।
हर एक माफिया को संरक्षण दिया गया। मैंने केबल माफिया के खिलाफ कार्रवाई की कोशिश की तो मुझे ही घर बैठा दिया गया। साफ है कि लूटने वालों को कैप्टन का संरक्षण था। सिद्धू ने कैप्टन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कोई भी वादा गुटका साहिब पकड़कर नहीं कह रहे हैं। वह हर बात को पूरा करेंगे और करके दिखाएंगे, क्योंकि मैने हमेशा अपने वादे पर पहरा दिया है।
हमें सुनहरा पंजाब बनाना होगा, आज पंजाब का युवा विदेश जा रहा है, पंजाब में बचेगा ही क्या ? हमें सुनहरे दिन वापस लाने होंगे और इसके लिए माफिया को खत्म कर पारदर्शिता वाली सरकार चलानी होगी। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में दोबारा सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से तिलहन-दलहन और मक्का खरीदेगी।
सिद्धू को सीएम बनाने के सवाल पर प्रताप बाजवा ने कहा कि हमारे यहां पर सीएम का चुनाव विधायक दल के नेता करते हैं। सिद्धू एक त्यागी इंसान है और उनका सपना पंजाब मॉडल है।
If voted to power again in Punjab, Congress Govt will procure oilseeds, pulses, and maize from farmers on MSP: Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu in Jalandhar pic.twitter.com/IzrRUjkF30— ANI (@ANI) January 25, 2022