फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab congress Chief Navjot Sidhu name linked in Many Controversies

विवादों के गुरु: खेल का मैदान हो या राजनीति, हमेशा पंगों में फंसते रहे हैं पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान 

Mon, 19 Jul 2021 09:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 09:17 AM IST
सार

बिजली का बकाया बिल का विवाद हो या आयकर विभाग का, सिद्धू हमेशा विवाद को साथ लेकर ही चले हैं। आयकर विभाग ने नवजोत सिंह सिद्धू के दो खातों को सीज कर दिया, तब भी वे चर्चा में आए। उनके दो खाते सीज कर 58 लाख रुपये की रिकवरी की गई थी। वहीं इमरान खान के शपथ ग्रहण में पाकिस्तानी फौज के मुखिया को गले लगाने से शुरू हुआ विवाद अभी तक सिद्धू के साथ चल रहा है। 

विज्ञापन
Punjab congress Chief Navjot Sidhu name linked in Many Controversies
नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का विवादों के साथ चोली दामन का साथ रहा है। खेल का मैदान हो या राजनीति, सिद्धू ने विवाद को जन्म ही दिया है। सिद्धू जब भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे तब भी अपने जूनियर मनोज प्रभाकर को थप्पड़ मारने, 1996 में कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से नाराज होकर इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़ कर स्वदेश लौटने, पाकिस्तान के साथ मैचों के दौरान पाक खिलाड़ियों को पीटने के लिए मैदान में ही उलझने के कई मामले चर्चा में आते रहे। आमिर सोहेल और वकार यूनुस से सिद्धू के मैदान पर ही लड़ने की घटना को क्रिकेट प्रेमी आज भी नहीं भूले हैं। 

विज्ञापन


लॉफ्टर शो में भी सिद्धू विवाद से जुड़े रहे। टीवी पर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में एक अश्लील चुटकुला सुना कर सिद्धू में मुसीबत मोल ले ली थी। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट के एक वकील ने सिद्धू के खिलाफ अदालत में शिकायत भी दाखिल की थी।
विज्ञापन



इमरान खान के शपथ ग्रहण में पाकिस्तानी फौज के मुखिया को गले लगाने से शुरू हुआ विवाद अभी तक सिद्धू के साथ चल रहा है। इतना ही नहीं सिद्धू ने कसौली में आयोजित खुशवंत सिंह साहित्य महोत्सव में एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया था। सिद्धू ने कसौली में श्रोताओं से, जिसमें ज्यादातर चंडीगढ़ और पंजाब से आए थे और स्थानीय लोग कम थे, कहा कि उनके जैसे लोग भारत के दक्षिणी राज्यों के मुकाबले पाकिस्तान से ज्यादा निकटता महसूस करते हैं। उन्होंने कहा था, ‘मैं तमिलनाडू जाता हूं, तो वहां की भाषा नहीं समझता, केवल एकाध शब्द ऐसे हैं जो मैं समझ पाता हूं। ऐसा नहीं कि वहां का खाना मुझे अच्छा नहीं लगता, लेकिन लंबे समय तक उसे मैं नहीं खा सकता। वहां की संस्कृति पूरी तरह अलग है।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं पाकिस्तान चला जाऊं तो वहां की भाषा ऐसी ही है। इस बयान पर हो हल्ला भी मचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

1988 में दर्ज हुआ था गैर इरादतन हत्या का मामला

अमृतसर से सांसद रहते हुए 1988 में उन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ। इस मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई, हालांकि इस साल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन्हें 6 हजार का जुर्माना लगाते हुए सजा से बरी कर दिया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर स्टार इंडिया ने आरोप लगाते हुए अदालत में गुहार लगाई कि उन्होंने उसके साथ किए गए 22.5 करोड़ रुपये के अनुबंध का उल्लंघन किया है। 2013 में स्टार इंडिया ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ क्रिकेट कॉमेंट्री करने के लिए तीन साल का अनुबंध किया था। इसमें उन्होंने एक्सक्लूसिव ऑब्लिगेशन की शर्त पर यह अनुबंध स्वीकार किया था। सिद्धू ने 2014 में हुए इंडियन प्रीमियर लीग में स्टार इंडिया के लिए कॉमेंट्री न करते हुए प्रतिद्वंद्वी चैनल पर कॉमेंट्री की थी। 

बिजली का बकाया बिल का विवाद हो या आयकर विभाग का, सिद्धू हमेशा विवाद को साथ लेकर ही चले हैं। आयकर विभाग ने नवजोत सिंह सिद्धू के दो खातों को सीज कर दिया, तब भी वे चर्चा में आए। उसके दो खाते सीज कर 58 लाख रुपये की रिकवरी की गई।

जब पत्नी को लेकर पहुंचे सरकारी मीटिंग में, जबरन बैठाया
जब सिद्धू मंत्री थे तो अपने विभाग और लोकल बॉडी की एक ऑफिशियल मीटिंग में अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को साथ ले कर गए। इस मीटिंग में न सिर्फ नवजोत कौर सिद्धू शामिल हुईं, बल्कि उन्होंने तमाम अधिकारियों को ब्रीफिंग और इंस्ट्रक्शन भी दिए। जब नवजोत सिद्धू से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो मेरी अर्द्धांगिनी हैं और मेरे साथ हर मीटिंग में मौजूद रहेंगी। इससे अगर किसी को कोई भी दिक्कत है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed