फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab congress and cm captain amrinder singh rally on baisakshi

CM बनने के बाद पहली बार बैसाखी पर कैप्टन का शक्ति प्रदर्शन, तैयारी पूरी

Wed, 12 Apr 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
punjab congress and cm captain amrinder singh rally on baisakshi
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
बैसाखी पर तलवंडी साबो में होने वाली सियासी कांफ्रेंस को लेकर कांग्रेस में तैयारी तेज हो गई है। पहली बार कैप्टन सीएम बनने के बाद शक्ति प्रदर्शन करेंगे। दस साल बाद सत्ता में लौटने के बाद पार्टी का यह पहला शक्ति प्रदर्शन होगा। इसलिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


सियासी कांफ्रेंस केमुख्य प्रबंधक गुरप्रीत कांगड़ ने दावा किया है कि रैली में पचास हजार से ज्यादा की भीड़ जुटाई जाएगी। ज्यादातर लोग बठिंडा और मानसा जिलों से आएंगे। वैसे पूरे मालवा से लोग लाने की योजना है। हर हलके के लिए सौ-सौ बसों का इंतजाम किया जाएगा। रैली के प्रमुख वक्ता सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे।
विज्ञापन


उनकी पूरी कैबिनेट के अलावा पंजाब इंचार्ज आशा कुमारी और सह-प्रभारी हरीश चौधरी भी रैली में शामिल होंगे। दस साल से विपक्ष में बैठी कांग्रेस का सत्ता में आने के बाद यह पहला सियासी शक्ति प्रदर्शन होगा। कांग्रेस के मुकाबले आम आदमी पार्टी और अकाली दल की भी सियासी कांफ्रेंस भी होंगी, इसलिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज माफी के मुद्दे पर घेरेगी आप

punjab congress and cm captain amrinder singh rally on baisakshi
'आप' विधायक
आम आदमी पार्टी ने भी बैसाखी कांफ्रेंस की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी का ग्राउंड बुधवार सुबह तक तैयार होगा। पार्टी ने तीन एकड़ जगह ली है, पार्टी ने करीब बीस हजार लोग जुटाने की तैयारी की है। रैली में पंजाब केसभी 22 विधायकों केअलावा सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी, सांसद भगवंत मान समेत पंजाब की सारी लीडरशिप मौजूद रहेगी।

आप ने रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखे वार करने की तैयारी की है। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद अपना सबसे बड़ा वादा कर्ज माफी अभी तक पूरा नहीं किया है। जबकि, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली ही कैबिनेट मीटिंग में किसानों का कर्ज माफ कर दिया।

आप इसे मुद्दा बनाएगी। दूसरा मुद्दा हर घर से एक बेरोजगार को नौकरी होगा। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद बेरोजगारों को नौकरी देने के वादे पर भी अब तक काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed