{"_id":"61dc7967044fd1148544059b","slug":"punjab-cm-welcomed-committee-formed-by-supreme-court-in-pm-security-lapse-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम चन्नी की सादगी: अचानक ढाबे पर रुकवाया अपना काफिला, चाय की चुस्कियां लीं, पीएम सुरक्षा चूक मामले में कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम चन्नी की सादगी: अचानक ढाबे पर रुकवाया अपना काफिला, चाय की चुस्कियां लीं, पीएम सुरक्षा चूक मामले में कही बड़ी बात
Tue, 11 Jan 2022 12:00 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:00 AM IST
सार
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को अचानक अपना काफिला एक ढाबे पर रुकवाया। यहां उन्होंने चाय पी और लोगों से बात भी की। इस दौरान लोग उनकी सादगी को देखकर हैरान रहे।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई कमेटी का पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी ने स्वागत किया। साथ ही कहा कि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सभी के सामने आनी चाहिए। सीएम चन्नी सोमवार को एनएच 95 पर लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर चौकीमान के पास स्थित राजा ढाबा पर चाय की चुस्कियां भी लीं।
विज्ञापन
बता दें कि सीएम चन्नी ने सोमवार को मोगा जाते समय जगरांव के पास स्थित चौकी मान में राजा ढाबा पर चाय पीने के लिए अपना काफिला रुकवाया। ढाबे पर मौजूद लोग उनकी सादगी देखकर हैरान रह गए जब सीएम चन्नी ने ढाबा मालिक नमिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेते हुए सभी का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएम चन्नी ने पीएम मोदी की सुरक्षा के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई कमेटियों को भंग कर सेवामुक्त जस्टिस, एनआईए के अधिकारी, चंडीगढ़ के डीजीपी और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की कमेटी का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे सच सबके सामने आएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे में सुप्रीम कोर्ट के साथ जुड़ना अच्छी बात है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और केंद्र सरकार की बनाई कमेटियों पर रोक लगाकर अपनी कमेटी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस घटना को अपने राजनीतिक फायदे के लिए उपयोग कर रहे हैं, बिना किसी बात के इतनी बात कहना कि मैं जिंदा लौट आया हूं पीएम जैसे उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि अगर वाकई पीएम मोदी की जान को खतरा है तो वह खुद उनकी अच्छी सेहत के लिए बगलामुखी जाकर पाठ करवा देते हैं।