फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM said 55 lakhs spent on Mukhtar Ansari will be recovered from Amrinder Singh and Sukhjinder Randhawa

Punjab News: मुख्तार अंसारी पर 55 लाख खर्च, भगवंत मान बोले- अमरिंदर सिंह और सुखजिंदर रंधावा से वसूलेंगे

Sun, 02 Jul 2023 01:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Jul 2023 01:01 PM IST
सार

यूपी में मुख्तार के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। यूपी पुलिस अंसारी को हिरासत लेना चाहती थी लेकिन पंजाब सरकार गैंगस्टर का मेडिकल ग्राउंड दिखाकर उसे सौंपने से इन्कार कर देती थी। आखिर में यूपी पुलिस सुप्रीम कोर्ट पहुंची तो वहीं कैप्टन सरकार ने मुख्तार अंसारी की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी।

विज्ञापन
Punjab CM said 55 lakhs spent on Mukhtar Ansari will be recovered from Amrinder Singh and Sukhjinder Randhawa
Punjab News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी पर पंजाब में सियासत गरमाने लगी है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्तार अंसारी की पैरवी पर खर्च 55 लाख रुपये की वसूली पर रविवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस खर्च को तत्कालीन गृह मंत्री और जेल मंत्री से वसूल करेंगे। बता दें कि उस समय पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार थी और गृह विभाग अमरिंदर सिंह के ही पास था। वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा जेल मंत्री थे।

विज्ञापन

यह है मामला

यूपी में मुख्तार के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। यूपी पुलिस अंसारी को हिरासत लेना चाहती थी लेकिन पंजाब सरकार गैंगस्टर का मेडिकल ग्राउंड दिखाकर उसे सौंपने से इन्कार कर देती थी। आखिर में यूपी पुलिस सुप्रीम कोर्ट पहुंची तो वहीं कैप्टन सरकार ने मुख्तार अंसारी की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन


वहीं पंजाब सरकार की ओर से पेश होने वाले वकील की फीस 55 लाख रुपये होती है। हालांकि मौजूदा आम आदमी सरकार इसे देने से इन्कार कर चुकी है। इस वकील को कैप्टन सरकार के समय में नियुक्त किया गया था। वह एक पेशी के 11 लाख रुपये लेते थे। इसका भुगतान पंजाब सरकार को करना है। मोहाली के एक बिल्डर से रंगदारी मांगने के मामले में अंसारी जनवरी 2019 से लेकर अप्रैल 2021 तक रूपनगर जेल में बंद था। इसके बाद उसे यूपी की बांदा जेल ले जाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भगवंत मान ने कहा था कि यूपी के एक अपराधी को रोपड़ जेल में सुविधाओं के साथ रखा गया था। उसे 48 बार वारंट जारी करने के बावजूद पेश नहीं किया गया। बचाव के लिए महंगे वकील को नियुक्त किया गया। वकील का खर्च 55 लाख रुपये आया है। खर्चे की इस फाइल को मैंने लौटा दिया है। 

 

 यह रकम उस समय के गृह मंत्री और जेल मंत्री से वसूली जाएगी। अगर वे पैसे का भुगतान नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन और सरकारी भत्ते रोके जाएंगे। भगवंत मान, पंजाब सीएम। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed